ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, इन तीन प्लान्स में अब रोज मिलेगा 2.5GB डेटा, लास्ट डेट इस दिन

Dec 24, 2025 05:05 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSNL क्रिसमस के खास मौके पर अपने तीन पॉपुलर प्लान्स के साथ एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। तीनों ही प्लान में, ऑफर के तहत, सीमित समय के लिए डेली 2.5GB डेटा मिलेगा। इस लिस्ट में 365 दिन चलने वाला सस्ता प्रीपेड प्लान भी शामिल है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा…

ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, इन तीन प्लान्स में अब रोज मिलेगा 2.5GB डेटा, लास्ट डेट इस दिन

BSNL सबसे कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करने के लिए पॉपुलर है। अब कंपनी ने अपने पॉपुलर प्लान्स में एक्स्ट्रा डेटा देकर अपने ग्राहकों को खुश कर दिया है। दरअसल, क्रिसमस के खास मौके पर कंपनी अपने कुछ पॉपुलर प्लान्स के साथ एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। इस लिस्ट में 365 दिन चलने वाला सस्ता प्रीपेड प्लान भी शामिल है। लेकिन कंपनी ने इस ऑफर को सीमित समय के लिए ही लॉन्च किया है। चलिए डिटेल में जानते हैं आखिर किन प्लान्स के साथ एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है और ऑफर की लास्ट डेट क्या है...

इन तीन प्लान्स पर ऑफर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएसएनएल ने इस खास ऑफर की घोषणा की है। एक्स पर कंपनी ने ऑफर के बारे में बताते हुए कहा कि "मौका हाथ से न जाने दें - BSNL के साथ अपनी क्रिसमस में और भी खुशी जोड़ें! हमारे सबसे पॉपुलर प्लान - 347 रुपये, 485 रुपये और 2399 रुपये पर डेली 2.5 GB (पहले 2GB था) का आनंद लें। हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉल और बिना किसी रुकावट के ब्राउजिंग के साथ जुड़े रहें। ऑफर 24 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक वैलिड।" यानी जो ग्राहक 31 जनवरी 2026 से पहले इन प्लान्स से रिचार्ज करेंगे, केवल उन्हें ही एक्स्ट्रा डेटा का लाभ मिलेगा।

चलिए एक नजर डालते हैं इन प्लान्स में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है...

बीएसएनएल का 347 रुपये का प्लान: यह प्लान 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस और अब डेली 2.5GB डेटा यानी कुल 125GB डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। पहले इसमें डेली 2GB यानी कुल 100GB डेटा मिलता था।

बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान: यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस और अब डेली 2.5GB डेटा यानी कुल 180GB डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। पहले इसमें डेली 2GB यानी कुल 144GB डेटा मिलता था।

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान: यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस और अब डेली 2.5GB डेटा यानी कुल 912GB डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। पहले इसमें डेली 2GB यानी कुल 730GB डेटा मिलता था।

(नोट- ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप या फिर टॉल फ्री नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क कर डिटेल्स ले सकते हैं।)

कंपनी का ट्वीट

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;