
BSNL का Christmas गिफ्ट! 1 रुपए में 30 दिन के लिए पाएं 60GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स-SMS और फ्री SIM
BSNL Christmas Bonanza Offer: सिर्फ 1 रुपए में मिल रहा 60GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और फ्री BSNL SIM। जानें ऑफर की वैलिडिटी, फायदे, शर्तें।
क्रिसमस और नए साल से पहले टेलीकॉम सेक्टर में BSNL ने ऐसा धमाका किया है, जिसने प्राइवेट कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। जहां एक तरफ निजी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने आम लोगों के लिए सिर्फ 1 रुपए में ऐसा प्लान पेश कर दिया है, जो सुनकर किसी को भी यकीन नहीं होगा। इस खास ऑफर का नाम BSNL Christmas Plan रखा गया है, जिसमें यूजर्स को 60GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और फ्री SIM कार्ड दिया जा रहा है।
BSNL का यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम बजट में 4G नेटवर्क का अनुभव लेना चाहते हैं या पहली बार BSNL की सेवाओं को आजमाना चाहते हैं। अगर आप भी सस्ते रिचार्ज, फ्री SIM और अनलिमिटेड बेनिफिट्स की तलाश में हैं, तो BSNL का यह क्रिसमस ऑफर आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
क्या है BSNL का क्रिसमस प्लान?
BSNL ने अपने 1 रुपए वाले स्पेशल प्लान को अब “Christmas Plan” नाम दिया है। इस प्लान में नए यूजर्स को 30 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। यानी कुल मिलाकर यूजर्स को 60GB डेटा का फायदा मिलता है। खास बात यह है कि इस प्लान के साथ फ्री BSNL SIM कार्ड भी दिया जा रहा है।
कब तक मिलेगा यह ऑफर?
BSNL का यह क्रिसमस बोनाजा ऑफर 5 जनवरी 2026 तक के लिए वैध है। कंपनी का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग BSNL की 4G नेटवर्क सेवाओं को ट्राय कर सकें और उसके कवरेज व स्पीड का अनुभव ले सकें।
1 रुपए वाले प्लान में मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
BSNL का यह ऑफर इसलिए खास है क्योंकि इतनी कम कीमत में आमतौर पर मिलने वाले सभी जरूरी फायदे शामिल किए गए हैं। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 30 दिन की वैधता, फ्री BSNL SIM कार्ड मिलता है। 30 दिनों में कुल 60GB डेटा का फायदा उठाया जा सकता है।
कैसे करें BSNL Christmas Bonanza Plan एक्टिवेट?
इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए किसी ऑनलाइन प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। आपको बस अपने नजदीकी BSNL कस्टमर केयर सेंटर या अधिकृत रिटेल स्टोर पर जाना होगा। वहां सिर्फ 1 रुपए का भुगतान करके नया BSNL SIM मिलेगा और उसी के साथ यह दिवाली बोनांजा प्लान ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाएगा। अगर आपके इलाके में BSNL का 4G नेटवर्क मौजूद है, तो आपको तेज इंटरनेट स्पीड का भी फायदा मिलेगा।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




