बंद हो रहा 365 दिन चलने वाला कनेक्ट 26 प्लान, मिलेगा 949GB डेटा, लास्ट डेट इस दिन

Feb 19, 2026 10:47 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

BSNL का 365 दिनों तक चलने वाला स्पेशल प्लान अब बस कुछ दिनों में बंद होने वाला है। हम बात कर रहे हैं BSNL Bharat Connect 26 Plan की। कनेक्ट 26 प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 949GB डेटा मिलता है। चलिए बताते हैं इस प्लान की लास्ट डेट और इसके बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ...

बंद हो रहा 365 दिन चलने वाला कनेक्ट 26 प्लान, मिलेगा 949GB डेटा, लास्ट डेट इस दिन

BSNL का 365 दिनों तक चलने वाला स्पेशल प्लान अब बस कुछ दिनों में बंद होने वाला है। हम बात कर रहे हैं BSNL Bharat Connect 26 Plan की। कंपनी ने इस प्लान को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लॉन्च किया था। यह एक लिमिटेड पीरियड प्लान है, जिसे कंपनी ने केवल कुछ दिनों के लिए पेश किया था। कनेक्ट 26 प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 949GB डेटा मिलता है। यह प्लान अब केवल 4 से 5 दिनों के लिए और उपलब्ध है। चलिए बताते हैं इस प्लान की लास्ट डेट और इसके बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ...

BSNL Bharat Connect 26 Plan

बीएसएनएल भारत कनेक्ट 26 प्लान की कीमत 2626 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान की रोज की लागत 7.19 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.6GB डेटा मिलता है यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 949GB डेटा। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आप 2.6GB डेटा डेटा कोटा समाप् कर लेते हैं, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में कुल 36,500 एसएमएस मिलेंगे। अगर आप बार बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते और एक बार रिचार्ज करके सालभर टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

bsnl bharat connect 26 plan

लिमिटेड पीरियड ऑफर

बीएसएनएल ने इसे स्पेशल प्लान को केवल कुछ दिनों के लिए ही लॉन्च किया था। यह प्लान 24 जनवरी 2026 को लाइव हुआ था और अब यह 24 फरवरी 2026 को समाप्त हो रहा है। अभी भी आपके पास पांच दिन है। अगर यह प्लान आपकी जरूरतों को पूरा करता है, तो ऑफर खत्म होने से पहले इसे फायदा उठा लीजिए, यानी 24 फरवरी से पहले इस प्लान से रिचार्ज कर लीजिए। ग्राहक बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप या टोल फ्री नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क करके प्लान की जानकारी ले सकते हैं।

वैसे 365 दिनों की वैलिडिटी वाला यह बीएसएनएल का एकलौता प्लान नहीं है। कंपनी के पोर्टफोलियों में 365 दिन चलने वाले दो और प्लान्स हैं, जिनपर आप विचार कर सकते हैं। चलिए बताते हैं...

BSNL का 2399 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 6.57 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.5GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 912GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 2.5GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

BSNL का 2799 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.66 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 1095GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 3GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।