
जियो से 264 रुपये सस्ता प्लान, 72 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB डेटा भी, खुश कर देगी कीमत
संक्षेप: बीएसएनएल जियो से 264 रुपये सस्ते प्लान में 72 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। कंपनी का यह प्लान हर दिन 2जीबी डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ आता है। जियो के प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा और कई अडिशनल बेनिफिट मिलेंगे।
जियो अपने यूजर्स को 72 दिन की वैलिडिटी वाला एक जबर्दस्त प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान की कीमत 749 रुपये है। प्लान में हर दिन 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में और भी कई शानदार बेनिफिट दिए जा रहे हैं। जियो के इस प्लान को बीएसएनएल कड़ी टक्कर दे रहा है। बीएसएनएल जियो से 264 रुपये सस्ते प्लान में 72 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। 485 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में हर दिन 2जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

जियो के 749 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
कंपनी का यह प्लान 72 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में कंपनी 20जीबी एक्सट्रा डेटा भी दे रही है। एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है। इसमें आपको जियो टीवी और जियो हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में कंपनी जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी का स्टोरेज ऑफर कर रही है।
बीएसएनएल के 485 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
बीएसएनएल का यह प्लान 72 दिन चलता है। कंपनी इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में ऑफर की जाने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 40Kbps की हो जाएगी। आपको प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस बेनिफिट भी दिया जा रहा है। साथ ही इसमें आपको देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।
कौन बेस्ट?
अगर आपको 72 दिन की वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग और एसएमएस चाहिए तो बीएसएनएल का प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। वहीं, अगर आपको अनलिमिटेड 5G डेटा, फ्री ओटीटी ऐप्स का मजा और जियो टीवी चाहिए, तो जियो का प्लान आपके लिए सही रहेगा।
(Photo: Freepik)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




