Boltt Ace 5G और Evo 4G में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले का खुलासा; ऐसा होगा डिजाइन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Boltt Ace 5G और Evo 4G स्मार्टफोन 25 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे, जिनमें 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। Ace 5G में 64MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी, जबकि Evo 4G में 50MP कैमरा और 4G सपोर्ट मिलेगा।

boltt_evo launch
Boltt के नए फोन्स भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होंगे।

स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रहा Boltt अपने दो नए स्मार्टफोन Ace 5G और Evo 4G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने लॉन्च से पहले दोनों फोन की बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी बड़ी जानकारी शेयर की है। दोनों स्मार्टफोन को 25 अगस्त, 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा और इनकी सेल Flipkart के जरिए होगी। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

6000mAh की बड़ी बैटरी

Boltt Ace 5G और Evo 4G दोनों स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। Ace 5G में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और बॉक्स में 18W चार्जर भी दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि दोनों फोन की बैटरी 500 से ज्यादा चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से अधिक बैटरी हेल्थ बनाए रखेगी। दोनों डिवाइस में USB Type-C पोर्ट मिलेगा। कंपनी ने बैटरी को ओवरचार्जिंग, शॉर्ट सर्किट, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और तापमान में बदलाव जैसी स्थितियों से बचाने के लिए सुरक्षा फीचर्स भी दिए हैं।

120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले

Boltt Ace 5G में 6.79 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। फोन में फ्रंट कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट मिलेगा। Evo 4G में भी बड़ा HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक होगी। यानी दोनों फोन में स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल के दौरान ज्यादा स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

64MP और 50MP कैमरा

कैमरा के मामले में Boltt Ace 5G ज्यादा प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें 64MP का मुख्य रियर कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं Boltt Evo 4G में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। दोनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कन्फर्म हुई है।

कंपनी कैमरा में AI आधारित फीचर्स भी देने वाली है। इनमें AI Selfie Enhancement, AI Portrait Mode और AI Night Mode जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा Google की AI सुविधाओं जैसे Face Unblur, Night Mode, Circle to Search और Google Lens का सपोर्ट भी मिलने की जानकारी सामने आई है।

Ace 5G और Evo 4G में क्या अंतर?

दोनों फोन की बैटरी और डिस्प्ले में काफी समानताएं हैं, लेकिन नेटवर्क कनेक्टिविटी और कैमरा में अंतर रहेगा। Boltt Ace 5G 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें 64MP का मुख्य कैमरा मिलेगा, जबकि Boltt Evo 4G 4G नेटवर्क तक सीमित रहेगा और इसमें 50MP का मेन कैमरा होगा। बता दें, कंपनी ने इससे पहले दोनों फोन की कीमत को 15,000 से 20,000 रुपये के सेगमेंट में रखने का संकेत दिया है। हालांकि सही कीमत का खुलासा लॉन्च के दौरान ही होगा।

25 अगस्त को उठेगा कीमत से पर्दा

Boltt Ace 5G और Evo 4G को भारत में 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होंगे। कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।