Boltt ने उतारे 2 धांसू फोन! ₹9,999 से शुरू कीमत, मिलेगी 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, सुपर-स्मूथ स्क्रीन और AI फीचर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Boltt ने स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Ace 5G और Evo लॉन्च कर दिए हैं। इन फोन की कीमत 9,999 से शुरू है। फोन में 6000mAh की बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिलने वाला है।

Boltt
Boltt ने लॉन्च किए 2 नए फोन, कीमत ₹9999 से शुरू

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और नया नाम उतर गया है। घरेलू ब्रांड Fire-Boltt ने अपने दो नए boltt स्मार्टफोन Ace 5G और Evo को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन की सबसे खास बात इनकी 6000mAh बैटरी है। साथ ही दोनों फोन में 6.79 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और फोन चलाने का अनुभव ज्यादा स्मूद रहेगा। AI फीचर्स के मामले में भी boltt ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों फोन में Google Gemini-powered AI experiences, Circle to Search और Google Lens जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन Android 16 पर चलते हैं और कंपनी ने इनमें किसी तरह का भारी-भरकम Bloatware नहीं दिया है। आइए आपको डिटेल बताते हैं इन दोनों फोन की कीमत, फर्स्ट सेल और फीचर्स:

Boltt Ace 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Boltt Ace 5G के बेस वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। सबसे महंगे वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपए है। दोनों डिवाइस की सेल Flipkart पर 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Boltt Ace 5G आर्कटिक व्हाइट, बरगंडी ब्लिस, फ़ॉरेस्ट ग्रीन, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Boltt Evo की कीमत

नए Boltt Evo के बेस वेरिएंट की कीमत भारत में 10,999 रुपए है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। कंपनी अपने 'Day 1 ऑफर' के तहत दोनों ही हैंडसेट के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपए की छूट दे रही है। वहीं, Boltt Evo आर्कटिक व्हाइट, बेरी रेड, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Boltt Ace 5G के फीचर्स

डिस्प्ले: Boltt Ace 5G में 6.79 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर और RAM: फोन में UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका AnTuTu स्कोर 5,47,000+ है। यह फोन 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ आता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP AI मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें Real Tone सपोर्ट है। फोन में AI Portrait Mode और AI Night Mode भी दिए गए हैं।

बैटरी: Ace 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

AI फीचर्स: फोन में Google Gemini-powered AI एक्सपीरियंस के साथ Circle to Search और Google Lens जैसे फीचर्स मिलते हैं। AI Night Mode और AI Portrait Mode कैमरे को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स: कंपनी ने इसमें क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस देने की बात कही है। फोन में एनएफसी और एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट भी है।

120Hz डिस्प्ले और Gemini AI से लैस

Boltt Evo के फीचर्स

डिस्प्ले: Boltt Evo में भी 6.79 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।

प्रोसेसर और RAM: परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB और 6GB RAM के विकल्पों में आता है। स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB विकल्प मिलते हैं।

कैमरा: Evo में 50MP AI मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे में AI Portrait Mode, AI Night Mode और AI Selfie Enhancement जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है।

AI फीचर्स: Evo में भी में भी गूगल जेमिनी-संचालित एआई, सर्कल टू सर्च और गूगल लेंस शामिल हैं। इसके अलावा एआई नाइट मोड और एआई सेल्फी एन्हांसमेंट जैसे कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Boltt ने उतारे 2 धांसू फोन! ₹9999 से शुरू कीमत, मिलेगी 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा