₹1599 में आई boAt की स्टाइलिश स्मार्टवॉच, अब फोन वाले Type-C चार्जर से होगी चार्ज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

boAt ने भारत की पहली Type-C चार्जिंग स्मार्टवॉच Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 लॉन्च की हैं, जिन्हें अब फोन वाले सामान्य Type-C चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा। नई स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले, Bluetooth Calling, 100+ स्पोर्ट्स मोड, हेल्थ ट्रैकिंग और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

₹1599 में आई boAt की स्टाइलिश स्मार्टवॉच, अब फोन वाले Type-C चार्जर से होगी चार्ज

टेक ब्रैंड boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने boAt Storm Call 4 और boAt Ultima Vogue 2 को लॉन्च किया है, जिन्हें भारत की पहली Type-C चार्जिंग सपोर्ट वाली स्मार्टवॉच कहा जा रहा है। अब यूजर्स को अलग से मैग्नेटिक चार्जर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ये वॉच उसी Type-C केबल से चार्ज हो जाएंगी, जिससे स्मार्टफोन, लैपटॉप और पावर बैंक सब चार्ज होते हैं।

कंपनी का कहना है कि नई स्मार्टवॉच लाइनअप का मकसद यूजर्स की रोज की टेक लाइफ को आसान बनाना है। आज ज्यादातर डिवाइसेज USB Type-C पर शिफ्ट हो चुकी हैं, ऐसे में boAt ने स्मार्टवॉच में भी इसी चार्जिंग सिस्टम को शामिल किया है, जिससे अलग-अलग चार्जर और केबल्स रखने की परेशानी खत्म हो सके।

ऐसे हैं boAt Storm Call 4 के फीचर्स

boAt Storm Call 4 को डेली यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 1.96-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है। वॉच में फंक्शनल क्राउन सपोर्ट, Bluetooth Calling और IP68 रेटिंग भी मिलती है, यानी यह धूल, पसीने और पानी से काफी हद तक सेफ रहेगी।

फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने इसमें Emergency SOS और Female Wellness Tracking जैसी सुविधाएं भी जोड़ी हैं। बैटरी लाइफ को लेकर boAt का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक चल सकती है।

ऐसे हैं boAt Ultima Vogue 2 के फीचर्स

दूसरी ओर, boAt Ultima Vogue 2 को ज्यादा प्रीमियम यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें 1.96-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है। तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी। वॉच में मेटैलिक फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका लुक ज्यादा प्रीमियम नजर आता है।

स्मार्टवॉच में भी Type-C चार्जिंग, Bluetooth Calling, IP68 रेटिंग और 100+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि Ultima Vogue 2 की बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है।

इतनी रखी गई है कीमत

boAt Storm Call 4 की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है, जबकि boAt Ultima Vogue 2 को 2,799 रुपये में लॉन्च किया गया है। Storm Call 4 की प्री-बुकिंग 29 मई से शुरू होगी और इसकी सेल 12 जून से कंपनी की वेबसाइट और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर शुरू की जाएगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।