boAt लाया दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर, अब कहीं भी बन जाएगा 120 इंच तक का बड़ा स्मार्ट टीवी
भारतीय ब्रैंड boAt ने CineHead F1 Series के साथ स्मार्ट प्रोजेक्टर मार्केट में एंट्री की है। CineHead F1 Pro में 1080p Full HD, 4K सपोर्ट, Google TV 5.0, Dolby Audio और 120 इंच तक की स्क्रीन मिलती है।

ऑडियो और वियरेबल्स कंपनी boAt ने अब स्मार्ट प्रोजेक्टर कैटेगरी में भी एंट्री कर ली है। कंपनी ने CineHead F1 Series लॉन्च की है, जिसमें CineHead F1 और CineHead F1 Pro शामिल हैं। दोनों प्रोजेक्टर को होम एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इनमें Official Google TV 5.0, 1080p Full HD native resolution, 4K सपोर्ट और Dolby Audio जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सम्बंधित सुझाव

27% OFF

boAt Cinehead F1 Pro Portable Projector, Google TV Official Certified Apps, 4K Ultra HD, Ultra Bright 500 ANSI Lumens,10W Dolby Speakers, Fully Automatic 1080p Home Theatre Projector (Celestial Black)
boAt Cinehead F1 Pro Portable Projector
Google TV Official Certified Apps
4K Ultra HD

₹32999
₹44999खरीदिये

73% OFF

BIGASUO Mini Projector 4K 1080P Supported, 15000 Lumen Portable WiFi 6 Projector,270° Rotatable Projector with 50% Zoom Home/Outdoor Movie Projector for TV Stick/PS5/Phone/HDMI
BIGASUO Mini Projector 4K 1080P Supported
15000 Lumen Portable WiFi 6 Projector
270° Rotatable Projector with 50% Zoom Home/Outdoor Movie Projector for TV Stick/PS5/Phone/HDMI

₹3499
₹12999खरीदिये

95% OFF

Epson EB-W53 WXGA 3LCD Projector, 4,000 lumens, Full HD, Built-in 16W Speaker
Epson EB-W53 WXGA 3LCD Projector
4
000 lumens

₹28999
₹599990खरीदिये

58% OFF

Zebronics Android Smart LED Projector, 4K UHD Support, 4000 Lumens, 100" Screen Size, 240° Tiltable, Auto Keystone, OTT Apps (Netflix, Prime), Miracast, WiFi, BT v5.4, HDMI, USB (Pixaplay 35)
Zebronics Android Smart LED Projector
4K UHD Support
4000 Lumens

₹5699
₹13499खरीदिये

67% OFF

Portronics Beem 520 Smart LED Projector with Built-in Stand, Supports 1080p, 2200 Lumens, Ceiling Mountable, Bluetooth & Wi-Fi, Auto Keystone, 720p HD Native, 3W Speaker, Adjustable Height & Angle
Portronics Beem 520 Smart LED Projector with Built-in Stand
Supports 1080p
2200 Lumens

₹6650
₹19999खरीदिये
boAt CineHead F1 Series के दोनों प्रोजेक्टर 40 से 120 इंच तक की स्क्रीन साइज को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में यूजर्स बेडरूम, लिविंग रूम या घर के किसी अन्य हिस्से को आसानी से एंटरटेनमेंट जोन में बदल सकते हैं। इन प्रोजेक्टर्स को खास तौर पर मूवी, OTT कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग जैसे इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। Dolby Audio के साथ कंपनी बेहतर ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है।
Official Google TV 5.0 का सपोर्ट
CineHead F1 Series की सबसे बड़ी खासियतों में से एक Official Google TV 5.0 है। दोनों मॉडल Google Play Store के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स तक पहुंच प्रदान करते हैं। इसके अलावा यूजर्स को पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकमेंडेशन, मल्टीपल यूजर प्रोफाइल और Kids Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। प्रोजेक्टर में बिल्ट-इन Google Assistant दिया गया है, जिससे यूजर वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट और दूसरे फीचर्स को कंट्रोल कर सकता है। वॉइस-इनेबल्ड रिमोट में Netflix और YouTube के लिए डेडिकेटेड हॉटकी भी दी गई हैं।
साथ ही, वायरलेस स्क्रीन मिररिंग के जरिए कम्पैटिबल स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा सकता है। Netflix और YouTube जैसी सर्टिफाइड ऐप्स भी सीधे प्रोजेक्टर पर मिल जाते हैं।
CineHead F1 Pro में ज्यादा ब्राइटनेस और पावरफुल ऑडियो
सीरीज का ज्यादा प्रीमियम मॉडल CineHead F1 Pro है। इसमें 500 ANSI लुमेंस की ब्राइटनेस मिलती है। प्रोजेक्टर में 1080p Full HD native resolution के साथ 4K कंटेंट का सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें 10W स्पीकर और Dolby Audio मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बेहतर ब्राइटनेस और ज्यादा पावरफुल ऑडियो के साथ बड़े स्क्रीन पर कंटेंट देखना चाहते हैं।
सम्बंधित सुझाव

72% OFF

Crossbeats Lumex Prism 4K Support Ultra HD Projector for Room, Native 1080P Full HD Home Theatre Projector, 750 ANSI Lumens, WiFi 6, Auto Focus, 4D Keystone, RGB Lighting, 20W Speaker
Crossbeats Lumex Prism 4K Support Ultra HD Projector for Room
Native 1080P Full HD Home Theatre Projector
750 ANSI Lumens

₹14249
₹49999खरीदिये

57% OFF

Portronics Beem 470 Smart LED Projector with 1080p Full HD Resolution, Rotatable Design, Built-in Streaming Apps (Netflix, Prime Video, Hotstar), 4500 Lumens, Screen Mirroring, 5 Watt Speaker(Black)
Portronics Beem 470 Smart LED Projector with 1080p Full HD Resolution
Rotatable Design
Built-in Streaming Apps (Netflix

₹9999
₹22999खरीदिये

67% OFF

WZATCO Yuva Go Plus, 1080P Native Smart Android Projector, Rotatable, Auto & 4D Keystone, 9000 Lumens, WiFi-6 & BT, Screen Mirroring, ARC, Room Portable Home Cinema, White
WZATCO Yuva Go Plus
1080P Native Smart Android Projector
Rotatable

₹7990
₹23990खरीदिये

40% OFF

BenQ GP520 4K 4LED Smart Home Entertainment Projector, 2600 ANSI Lumens,Excellent Colors 98% REC 709,Upto 200" Screen Size, 24W Speakers,Certified Google TV, HDMI 2.1,USB-C, Black
BenQ GP520 4K 4LED Smart Home Entertainment Projector
2600 ANSI Lumens
Excellent Colors 98% REC 709

₹119990
₹199000खरीदिये

48% OFF

WZATCO Yuva Vibe, Certified OS Smart Home Projector, Native 1080P Fully Automatic, HDMI ARC, WiFi 6 & BT, 14000 Lumens, Screen Mirroring, Portable Room Cinema, Black
WZATCO Yuva Vibe
Certified OS Smart Home Projector
Native 1080P Fully Automatic

₹15990
₹30990खरीदिये

37% OFF
![[2025 Upgraded & Android 11.0] Technyon Projector Ultra-FHD 1080P for Home Cinema, Outdoor & Gaming - 12000 Lumens Portable Projector with WiFi & Screen Mirroring - Compatible with iOS, Android, HDMI](https://m.media-amazon.com/images/I/41aXo0EtphL._SL160_.jpg)
[2025 Upgraded & Android 11.0] Technyon Projector Ultra-FHD 1080P for Home Cinema, Outdoor & Gaming - 12000 Lumens Portable Projector with WiFi & Screen Mirroring - Compatible with iOS, Android, HDMI
[2025 Upgraded & Android 11.0] Technyon Projector Ultra-FHD 1080P for Home Cinema
Outdoor & Gaming - 12000 Lumens Portable Projector with WiFi & Screen Mirroring - Compatible with iOS
Android

₹3149
₹4999खरीदिये
बता दें, F1 Pro भी 40 से 120 इंच तक की प्रोजेक्शन साइज को सपोर्ट करता है।
CineHead F1 में 300 ANSI लुमेंस ब्राइटनेस
वहीं, सामान्य मॉडल CineHead F1 में 300 ANSI लुमेंस ब्राइटनेस दी गई है। इसमें भी 1080p Full HD native resolution और 4K सपोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें 6W स्पीकर के साथ Dolby Audio दिया गया है। प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन साइज सपोर्ट करता है और इसमें सील्ड, डस्ट-प्रूफ ऑप्टिकल इंजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसकी लैम्प लाइफ 30,000 घंटे तक है।
ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन से आसान सेटअप
boAt ने CineHead F1 Series में प्रोजेक्टर सेटअप को आसान बनाने पर भी ध्यान दिया है। दोनों मॉडल में ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की मदद से प्रोजेक्टर को अलग-अलग जगह रखने पर तस्वीर को मैन्युअली एडजस्ट करने की जरूरत कम हो जाती है। इसमें एडजस्टेबल स्टैंड भी दिया गया है, जिससे प्रोजेक्टर की पोजिशनिंग को आसानी से बदला जा सकता है।
कनेक्टिविटी में भी कई विकल्प
CineHead F1 और F1 Pro में 2.4GHz और 5GHz डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, HDMI, USB और AUX जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा HDMI ARC और eARC का सपोर्ट भी मिलता है।
दोनों प्रोजेक्टर MediaTek प्रोसेसर के साथ आते हैं और इनमें 2GB RAM और 32GB ROM दी गई है। कंपनी का कहना है कि हार्डवेयर सेटअप स्मूद स्मार्ट एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस और लो-लेटेंसी गेमिंग के लिए तैयार किया गया है।
इतनी है boAt CineHead F1 Pro की कीमत
boAt CineHead F1 Pro की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। इसे boAt की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। वहीं boAt CineHead F1 को इसी महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी इसकी कीमत और सेल डेट का खुलासा नहीं किया है।


