Chrome Ivory नाम से आई boAt की नई वॉच, ज्वेलरी से इंस्पायर्ड है डिजाइन
boAt ने Chrome Ivory नाम से नई प्रीमियम स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसे ज्वेलरी ब्रैंड GIVA के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। यह स्मार्टवॉच स्टाइलिश डिजाइन, हेल्थ फीचर्स और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स के साथ आई है।

ऑडियो और वियरेबल ब्रैंड boAt ने महिलाओं के लिए अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Chrome Ivory लॉन्च की है। यह स्मार्टवॉच खास तौर पर उन महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्टाइल को भी अहमियत देती हैं। कंपनी का कहना है कि आज के समय में स्मार्टवॉच केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि पर्सनल स्टाइल का हिस्सा बन चुकी हैं। इसी सोच के साथ Chrome Ivory को ज्वेलरी-इंस्पायर्ड डिजाइन में पेश किया गया है।
सम्बंधित सुझाव

23% OFF

Boat Chrome Ivory Smart Watch for Women, co-Designed with GIVA, 1.7" AMOLED Display, 1000 nits Brightness, Premium Metallic Build, Female Wellness Tracker smartwatch for Women (Rose Gold)
Boat Chrome Ivory Smart Watch for Women
co-Designed with GIVA
1.7" AMOLED Display

₹4999
₹6499खरीदिये

25% OFF

Boat Chrome Ivory Smart Watch for Women, co-Designed with GIVA, 1.7" AMOLED Display, 1000 nits Brightness, Premium Metallic Build, Female Wellness Tracker smartwatch for Women (Pearl Glow)
Boat Chrome Ivory Smart Watch for Women
co-Designed with GIVA
1.7" AMOLED Display

₹4499
₹5999खरीदिये

14% OFF

Boat Chrome Ivory Smart Watch for Women, co-Designed with GIVA, Limited Edition 925gm Silver Charm, 1.7" AMOLED Display, 1000 nits Brightness, Premium Metallic Build (Silver Charm Edition)
Boat Chrome Ivory Smart Watch for Women
co-Designed with GIVA
Limited Edition 925gm Silver Charm

₹5999
₹6999खरीदिये
स्मार्टवॉच को ज्वेलरी ब्रांड GIVA के साथ मिलकर को-डिजाइन किया गया है, जिससे इसमें टेक्नोलॉजी और एलिगेंस का मेल देखने को मिल रहा है। डिजाइन ऐसा रखा गया है कि इसे ऑफिस, फेस्टिव मौके या सोशल गैदरिंग- हर जगह आसानी से पहना जा सके।
प्रीमियम डिजाइन और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले
boAt Chrome Ivory में 1.70 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कलाई पर बड़ा और प्रीमियम लुक देता है। इसमें Always-On Display सपोर्ट मिलता है और स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। स्मार्टवॉच का मटैलिक बिल्ड और हाई-ग्लॉस फिनिश इसे साधारण स्मार्टवॉच से अलग बनाते हैं। सबसे खास हाइलाइट GIVA की ओर से डिजाइन किया गया लिमिटेड-एडिशन 925 प्योर सिल्वर चार्म है। यह डिटेल इस स्मार्टवॉच को गिफ्टिंग के लिए भी खास बनाती है और इसे एक एक्सक्लूसिव टच देती है।
सम्बंधित सुझाव

57% OFF

KOISTON Screen Protector compatible with Boat Chrome Ivory 1.7 inch (Pack-3 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)
KOISTON Screen Protector compatible with Boat Chrome Ivory 1.7 inch (Pack-3 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)

₹259
₹599खरीदिये

53% OFF

KOISTON Screen Protector compatible with Boat Chrome Ivory 1.7 inch (Pack-4 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)
KOISTON Screen Protector compatible with Boat Chrome Ivory 1.7 inch (Pack-4 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)

₹279
₹599खरीदिये

53% OFF

ARBAN Screen Protector compatible with Smartwatch Boat Chrome Ivory 1.7 inch (Pack-4 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)
ARBAN Screen Protector compatible with Smartwatch Boat Chrome Ivory 1.7 inch (Pack-4 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)

₹279
₹599खरीदिये
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स भी दमदार
Chrome Ivory सिर्फ डिजाइन तक सीमित नहीं है। इसमें कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स भी दिए गए हैं जो रोजमर्रा की हेल्थ मॉनिटरिंग में मदद करते हैं। इसमें 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स यूजर्स को अपनी हेल्थ और वेलनेस पर बेहतर नजर रखने में मदद करते हैं।
फिटनेस को ध्यान में रखते हुए इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स और डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग भी मिलती है। इसके अलावा IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस इसे रोज के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाता है।
स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी
स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर सीधे कलाई से कॉल रिसीव और मैनेज कर सकते हैं। इसके साथ ही कस्टमाइजेबल वॉच फेस, आसान कंट्रोल्स और स्मार्ट नोटिफिकेशन सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि Chrome Ivory को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह प्रोफेशनल लाइफ, पर्सनल मोमेंट्स और फेस्टिव मौकों के बीच आसानी से फिट हो सके।
इतनी रखी गई है वॉच की कीमत
boAt Chrome Ivory Premium Smartwatch भारत में तीन कलर ऑप्शंस और चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें सिलिकॉन और मेटैलिक स्ट्रैप के विकल्प दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 4,499 रुपये रखी गई है। वहीं GIVA के साथ को-डिजाइन किया गया लिमिटेड-एडिशन 925 सिल्वर चार्म वेरिएंट 5,999 रुपये में मिल रहा है। स्मार्टवॉच Amazon, Flipkart, boAt-lifestyle.com और देश के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर खरीदी जा सकती है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




