Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Boat Chrome Iris Launched in India buy stylish design calling and health tracking features at just 3499 rupees
₹3499 में लॉन्च हुई बेहद स्टाइलिश, कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग जैसे धांसू फीचर्स वाली Boat Smartwatch

₹3499 में लॉन्च हुई बेहद स्टाइलिश, कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग जैसे धांसू फीचर्स वाली Boat Smartwatch

संक्षेप:

Boat ने भारत में Chrome Iris स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह वॉच AMOLED डिस्प्ले, Bluetooth कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग और 5 दिन की बैटरी के साथ आती है। जानें कीमत और फीचर्स।

Feb 09, 2026 07:32 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

Boat ने भारत में अपनी नई Chrome Iris स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जो बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आई है। Chrome Iris वॉच में यूजर्स को 1.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।इसके अलावा Boat ने इस स्मार्टवॉच में Bluetooth कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया है, यानी आप सीधे घड़ी से कॉल कर सकते हैं और उठा भी सकते हैं। फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के फीचर्स भी इस वॉच में हैं। Boat Chrome Iris का डिजाइन स्लीक मेटल बॉडी और 8mm पतली प्रोफाइल वाला है, जो रोजमर्रा पहनने के लिए आरामदायक है। वॉच की बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 5 दिनों तक चल सकती है।

सम्बंधित सुझाव

Boat Chrome Iris की भारत में कीमत और उपलब्धता

Boat Chrome Iris की कीमत 3,499 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टवॉच Amazon, Flipkart, Boat की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर खरीदी जा सकती है। यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जो Metal Gold, Rose Pink,Velvet Wine, Frosted Sky हैं।

ये भी पढ़ें:1 करोड़ बच्चों के Aadhaar हुए अपडेट, आपने नहीं कराया तो बंद हो जाएगा आधार

Boat Chrome Iris के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Boat Chrome Iris का 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले इस वॉच की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। AMOLED स्क्रीन और कंट्रास्ट को बेहतर दिखाती हैं, और यह डिस्प्ले 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंचती है। Boat Chrome Iris में 180mAh बैटरी लगी है, जो कंपनी के मुताबिक करीब 5 दिनों तक रन कर सकती है। इसमें मजबूत IP68 Dust and Water Resistance भी मिलता है, धूल-पसीने और छींटों से सुरक्षित रहती है। पूरी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।

सम्बंधित सुझाव

इसमें Always-On Display का सपोर्ट भी होता है, जिससे बिना स्क्रीन ओपन किए और जरूरी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वॉच में Bluetooth calling सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप सीधे घड़ी से कॉल कर सकते हैं। साथ ही इसमें ये स्मार्ट टूल्स भी मौजूद हैं: Cloud Watch Faces (घड़ी के कई तरह के स्क्रीन डिज़ाइन), Music और Camera controls (फोन का म्यूज़िक और कैमरा वॉच से कंट्रोल), Calculator, Stopwatch, Alarm और Timer है। Weather forecast, Reminder आदि जैसे रोज़मर्रा के काम आसान बनाने वाले छोटे-छोटे फीचर्स।

Boat Chrome Iris सिर्फ कॉल और स्टाइल के लिए नहीं है, यह आपकी सेहत पर भी ध्यान रखता है। इस वॉच में आपको ये हेल्थ फीचर्स मिलेंगे: हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, मासिक स्वास्थ्य Female wellness tracking फीचर है। Chrome Iris कई Sports Modes को सपोर्ट करता है, ताकि आप अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों को ट्रैक कर सकें। यह फीचर वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग जैसी रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए उपयोगी है।

ये भी पढ़ें:होली से पहले ₹12,999 में खरीदें Redmi का 108MP कैमरा फोन; गिले हाथ से चलेगा
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।