boAt करने वाला है बड़ा धमाका! अब Earbuds, Speaker में सिर्फ गाने नहीं बजाएंगे, वो आपसे करेंगे बातें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

boAt अपने ऑडियो डिवाइसेज में नए AI एक्सपीरियंस लाने की तैयारी कर रहा है। अब ईयरबड्स, स्पीकर और अन्य ऑडियो डिवाइस रियल-टाइम कन्वर्सेशनल एआई और क्षेत्रीय भाषा सपोर्ट मिल सकता है।

boAt
boAt ऑडियो डिवाइस होंगे और भी Smart, AI से होगी Real-Time बातचीत

भारत की पॉपुलर होमग्रोन ऑडियो कंपनी boAt Smart ऑडियो की बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। boAt अपने ऑडियो लाइनअप के लिए एक नए AI-पॉवर एक्सपीरियंस पर काम कर रही है। खास बात यह है कि यह AI सिर्फ किसी Voice Command को सुनकर एक काम करने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यूजर के साथ रियल टाइम और Natural Conversation करने में सक्षम हो सकता है। boat Earbuds और दूसरे Audio Devices के इस्तेमाल का तरीका काफी बदल सकता है। अभी ज्यादातर Smart Audio Devices में Voice Assistant का इस्तेमाल छोटे-छोटे Commands के लिए होता है। यूजर कोई सवाल पूछता है या एक खास Command देता है और डिवाइस उसका जवाब देता है। लेकिन boAt जिस नए AI Experience पर काम कर रहा है, उसमें यूजर लगातार बातचीत कर सकता है।

सम्बंधित सुझाव

इससे भी खास बात यह है कि कुछ नया AI भारत की अलग-अलग Regional Accents और Dialects को बेहतर तरीके से समझने के लिए तैयार किया जा रहा है। नया AI Existing Devices में Software या Firmware Update के जरिए आएगा या फिर इसके लिए पूरी तरह नई Audio Product Line पेश की जाएगी।

boAt Audio Devices में आएगा Conversational AI

boAt के नए AI Experience की सबसे बड़ी खासियत Conversational AI हो सकती है। इसका मतलब है कि यूजर को हर बार अलग-अलग Command देने की जरूरत नहीं होगी। मिसाल के तौर पर, अभी किसी Voice Assistant से पूछा जाए कि "आज मौसम कैसा है?" तो वह मौसम की जानकारी दे देगा। लेकिन अगर यूजर इसके बाद पूछे कि "कल कैसा रहेगा?" तो सिस्टम को पिछली बातचीत समझने में दिक्कत हो सकती है। Conversational AI का मकसद इसी अनुभव को ज्यादा Natural बनाना है। यूजर एक ही बातचीत में कई सवाल पूछ सकता है और AI पहले कही गई बातों को ध्यान में रखते हुए जवाब दे सकता है। यानी Earbuds सिर्फ एक Voice Command सुनने वाला Device नहीं, बल्कि बातचीत करने वाला Smart Assistant बन सकता है।

सम्बंधित सुझाव

सिर्फ Command नहीं, होगी लंबी बातचीत

boAt जिस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है, उसका फोकस Conversation पर है। यानी AI सिर्फ एक सवाल का जवाब देकर बातचीत खत्म नहीं करेगा। यूजर किसी टॉपिक पर लगातार सवाल पूछ सकता है और AI उसी के कॉन्टेक्स्ट के आधार पर जवाब देने की कोशिश करेगा। यह मौजूदा Voice Assistant Experience से काफी अलग हो सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि boAt इस Technology को अपने इयरबड्स, स्पीकर, इयरफोन में किस तरह यूज करेगा। इसके लिए स्मार्टफोन की जरूरत होगी या AI Processing सीधे ऑडियो डिवाइस पर होगी, इस बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Regional Accent और Dialect को समझेगा AI

कंपनी का AI Regional Accents और Dialects को बेहतर तरीके से समझने के लिए तैयार किया जा रहा है। भारत में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में एक ही भाषा बोलने का तरीका काफी अलग हो सकता है। Accent, उच्चारण और स्थानीय शब्दों की वजह से कई बार Voice Assistants यूजर की बात सही तरीके से नहीं समझ पाते। अगर boAt इस समस्या को बेहतर तरीके से हल करने में सफल रहता है, तो यह भारतीय बाजार में कंपनी के लिए बड़ा एडवांटेज हो सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़boAt करने वाला है बड़ा धमाका! अब Earbuds, Speaker में सिर्फ गाने नहीं बजाएंगे