सबको नचा देगा यह 700W का साउंड सिस्टम, केबल का भी झंझट नहीं, फुल चार्ज में 12 घंटे चलेगी बैटरी

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

boAt Aavante Prime X: देसी ब्रांड बोट ने अपना पहला ट्रूली वायरलेस साउंडबार, boAt Aavante Prime X लॉन्च किया है। यह 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सिस्टम है। खास बात यह है कि इस साउंडबार में कुल 700W का साउंड आउटपुट मिलता है। 

सबको नचा देगा यह 700W का साउंड सिस्टम, केबल का भी झंझट नहीं, फुल चार्ज में 12 घंटे चलेगी बैटरी

कई लोग अब घर में ही पर्सनल थिएटर बनवा रहे हैं, ताकि भीड़भाड़ में जानें की बजाए, घर पर ही फेवरेट मूवी का मजा लिया जा सके। लेकिन पर्सनल थिएटर में फुल सिनेमा हॉल का मजा चाहिए, तो दमदार साउंड सिस्टम भी होने बेहद जरूरी है। अगर आपको भी घर पर थिएटर जैसा साउंड चाहिए, तो देसी ब्रांड बोट का नया साउंडबार आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। boAt ने होम ऑडियो कैटेगरी में अपना पहला ट्रूली वायरलेस साउंडबार, boAt Aavante Prime X लॉन्च किया है। यह 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सिस्टम है। खास बात यह है कि इस साउंडबार में कुल 700W का साउंड आउटपुट मिलता है, यानी इस साउंडबार की मदद से आप घर पर ही थिएटर जैसे साउंड का मजा ले सकते हैं और अपनी फेवरेट मूवी एन्जॉय कर सकते हैं। इसका डिजाइन भी यूनिक है, क्योंकि इसमें डिटैचेबल स्टैलाइट स्पीकर मिलते हैं, जो साउंडबार में कनेक्ट हो जाते हैं। यह साउंडबार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कितनी है कीमत और इसमें क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं...

boAt Aavante Prime X

फुल वायरलेस साउंड सिस्टम

इस साउंडबार को टीवी समेत अन्य ऑडियो/वीडियो डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.3, एचडीएमआई (eARC) और ऑप्टिकल जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाला 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सिस्टम और स्पेशल ऑडियो के लिए ऊपर की ओर आवाज देने वाले ड्राइवर्स लगे हैं, साथ ही इसमें कम फ्रीक्वेंसी वाली आवाज के लिए एक वायरलेस सबवूफर भी है।

boAt Aavante Prime X

700W का पावरफुल साउंड

कंपनी का कहना है कि यह स्पीकर सिस्टम बोट के सिग्नेचर साउंड के साथ कुल 700W तक का आउटपुट देता है। इस सिस्टम में डिटैचेबल (अलग किए जा सकने वाले) वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर भी शामिल हैं, जो बिना किसी केबल के साउंडबार में कनेक्ट हो जाते हैं और इन्हें कमरे में जहां मर्जी रखा जा सकता है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें डोल्बी एटमॉस (via HDMI eARC) वाले कंटेंट के साथ 12 घंटे तक का प्लेटाइम और नॉन-डोल्बी कंटेंट के साथ 7 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। इसके साथ रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिससे इस दूर बैठे ही आराम से कंट्रोल किया जा सकता है।

इतनी है नए साउंडबार की कीमत

boAt Aavante Prime X की कीमत पहले दो दिनों के लिए 37,999 रुपये और उसके बाद यह 39,999 रुपये का हो जाएगा। यह कंपनी की ऑफिशियल साइट boAt lifestyle.com, अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।