महंगे TV की छुट्टी! सिर्फ ₹9699 में आया सुपर स्मार्ट TV; दमदार साउंड, HD डिस्प्ले, OTT का पूरा मजा

Jan 21, 2026 05:43 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Blaupunkt ने भारत में अपना नया 32-इंच JioTele OS स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 10,000 रुपए से कम है। यह HD Ready QLED डिस्प्ले, 400+ OTT एप्स, 36W साउंड और मल्टी-लैंग्वेज वॉयस सर्च के साथ आता है।

महंगे TV की छुट्टी! सिर्फ ₹9699 में आया सुपर स्मार्ट TV; दमदार साउंड, HD डिस्प्ले, OTT का पूरा मजा

ब्लाउपंक्ट ने भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में एक बड़ा बजट-फ्रेंडली धमाका किया है कंपनी ने अपना नया 32-इंच JioTele OS स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपए से कम रखी गई है। यह टीवी खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम बजट में स्मार्ट और फीचर-रिच TV अनुभव चाहते हैं। यह नया मॉडल HD Ready QLED डिस्प्ले के साथ आता है जो कंटेंट को साफ और चमकीले रंगों में प्रस्तुत करता है, वहीं HDR सपोर्ट बेहतर कंट्रास्ट के साथ आता है। टीवी की स्मार्ट क्षमता को JioTele OS द्वारा बढ़ाया गया है, जिसमें 400 से अधिक OTT एप्लिकेशन, 400+ लाइव टीवी चैनल और 300+ गेम्स शामिल हैं।

इसके अलावा यह टीवी मल्टी-लैंग्वेज वॉयस सर्च को सपोर्ट करता है, जिसमें कई भारतीय भाषाएं शामिल हैं, जिससे यूजर्स आसानी से कंटेंट खोज सकते हैं। 36W के साउंड आउटपुट और अलग-अलग साउंड मोड्स के साथ टीवी में स्पोर्ट्स, मूवी और म्यूज़िक मोड्स भी उपलब्ध हैं, जो टीवी देखने का अनुभव और अधिक इमर्सिव बनाते हैं।

Blaupunkt TV की कीमत और उपलब्धता

Blaupunkt का नया 32-इंच JioTele OS स्मार्ट टीवी भारत में 9,699 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है और इसे Flipkart पर एक्सक्लूसिवली बेचा जाएगा। यह कीमत बजट-श्रेणी के टीवी खरीदने वालों के लिए किफायती है, खासकर अगर आप OTT, वॉयस सर्च और स्मार्ट इंटरफ़ेस के साथ एक अच्छा टीवी चाहते हैं। HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।

Blaupunkt 32-इंच JioTele OS Smart TV के 5 खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

1. Blaupunkt का यह 32-इंच टीवी HD Ready QLED पैनल के साथ आता है, जो HDR सपोर्ट और लगभग 350नीट ब्राइटनेस प्रदान करता है। QLED टेक्नोलॉजी के कारण कलर और कंट्रास्ट बेहतर दिखते हैं, खासकर OTT शोज, मूवीज और गेम्स के दौरान।

2. इस टीवी का स्मार्ट OS JioTele OS है, जो भारत में देखे जाने वाले कंटेंट और भाषाई प्राथमिकता को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। यह 400+ OTT एप्स, 400+ लाइव टीवी चैनल, 300+ गेम्स और AI-पावर्ड कंटेंट रिकमेंडेशन प्रदान करता है, जिससे आप आसानी से पसंदीदा कंटेंट तक पहुंच सकते हैं।

3. टेलीविजन वॉयस सर्च फीचर के साथ आता है, जिसमें 9+ भारतीय भाषाएँ शामिल हैं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला और गुजराती। इससे आप रिमोट से बोलकर आसानी से सर्च कर सकते हैं।

4. TV में 36W स्टीरियो स्पीकर आउटपुट मौजूद है, जो फिल्म, म्यूज़िक और स्पोर्ट्स के लिए डिज़ाइन किए गए अलग-अलग साउंड मोड्स को सपोर्ट करता है। इससे आपको मनोरंजन के दौरान बेहतर डायलॉग क्लैरिटी और इमर्सिव साउंड मिलता है।

5. यह टीवी Wi-Fi और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है, जिससे आप आसानी से इंटरनेट से जुड़ सकते हैं और बाहरी डिवाइसेज से संवाद कर सकते हैं। JioTele OS के साथ स्पोर्ट्स मोड, वेब ब्राउजर और OTT एप्स का सीधा उपयोग संभव है, जिससे मनोरंजन तेजी से उपलब्ध होता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।