108W के गदर स्पीकर्स, तगड़ी ब्राइटनेस के साथ आए 65 और 75 इंच के Smart TV, 28 अगस्त से शुरू सेल

Aug 26, 2025 02:21 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Blaupunkt ने भारत में Mini-LED टीवी की नई सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 65 और 75 इंच में टीवी को पेश किया है। ये टीवी Dolby Atmos, 120Hz रिफ्रेश रेट, Google TV OS और दमदार साउंड के साथ बेज़ल-लेस डिजाइन से लैस हैं। देखें पूरी डिटेल।

108W के गदर स्पीकर्स, तगड़ी ब्राइटनेस के साथ आए 65 और 75 इंच के Smart TV, 28 अगस्त से शुरू सेल

Blaupunkt ने भारत में अपनी नई Mini QD (मिनी-LED) TV सीरीज लॉन्च की है, जो Mini-LED तकनीक का सुपर प्रीमियम अनुभव देता है। इस सीरीज को कंपनी ने दो 65 और 75 इंच साइज में पेश किया है। यह टीवी बेज़ल-लेस डिज़ाइन, मेटल बेस, Mini QD 4K डिस्प्ले, 1.1 अरब रंगों और 1,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह TV 120Hz रिफ्रेश रेट, MEMC, ALLM और VRR सपोर्ट भी देता है। टीवी Google TV OS, क्रोमकास्ट, एप्पल AirPlay, और वॉयस कंट्रोल जैसी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं इन टीवी की कीमत और फीचर्स:

Blaupunkt Mini QD TVs की कीमत और ऑफर्स

Blaupunkt ने भारत में Mini QD TVs को दो साइज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। 65-इंच मॉडल की कीमत 94,999 रुपये रखी गई है, जबकि 75-इंच मॉडल 1,49,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ये दोनों ही मॉडल अपनी कैटेगरी में प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं और उन यूजर्स को टारगेट करते हैं जो घर में हाई-क्वालिटी होम-थिएटर या गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।

कंपनी ने इन टीवी को Flipkart पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध कराया है। 28 अगस्त दोपहर 12 बजे से इनकी बुकिंग शुरू होगी। Flipkart यूजर्स के लिए कई स्पेशल ऑफ़र्स भी हैं जैसे 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट। इससे इन टीवी को और भी किफायती दाम पर खरीदा जा सकता है।

Blaupunkt Mini QD TVs के फीचर्स और स्पेक्स

Blaupunkt के नए Mini QD (Mini-LED) TVs भारत में प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। इन मॉडलों का सबसे बड़ा आकर्षण Mini QD 4K डिस्प्ले है, जो 1.1 अरब रंग और 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसकी वजह से स्क्रीन पर हर डिटेल बेहद शार्प और विज़ुअली रिच दिखती है। टीवी में Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसे एडवांस्ड HDR फॉर्मेट्स का सपोर्ट है, जिससे मूवी और गेमिंग का कॉन्ट्रास्ट और कलर रिप्रोडक्शन शानदार हो जाता है।

साउंड के मामले में भी यह टीवी किसी से कम नहीं है। इसमें 108W का Dolby Atmos साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 6 स्पीकर्स और 2 सबवूफ़र शामिल हैं। इसका मतलब है कि आपको घर बैठे ही थिएटर जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। गेमिंग यूज़र्स के लिए Blaupunkt ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, MEMC, ALLM (Auto Low Latency Mode) और VRR (Variable Refresh Rate) जैसी टेक्नोलॉजी दी है, जिससे हाई-एंड गेम्स बिना किसी लेग या स्क्रीन टियरिंग के स्मूद चलते हैं।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह टीवी Google TV OS पर चलता है और इसमें Chromecast व Apple AirPlay सपोर्ट मिलता है। यूजर्स को वॉइस-कंट्रोल रिमोट भी दिया गया है। साथ ही इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, HDMI और USB पोर्ट्स जैसी कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। इसका बेज़ल-लेस डिजाइन और स्टाइलिश मेटल बेस इसे देखने में भी प्रीमियम बनाता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।