'प्रॉडक्ट ही करेगा हमारी बात, वही है हमारा असली हीरो, हमारी क्वॉलिटी दमदार'
ब्लॉपंक्त ऑडियो इंडिया और इनवेंट के सीईओ सुकेश मदान ने बताया कि इस साल हम 2-3 नई कैटेगरीज में एक्सपैंड करने का प्लान कर रहे हैं। हमारी मोबाइल एक्सेसरीज और IT एक्सेसरीज बिजनेस में उतरने की योजना है।

हमारा प्रॉडक्ट ही हमारे बारे में बात करेगा। जर्मन ब्रांड आमतौर पर स्ट्रैटेजी के तहत ब्रांड एंबेसडर स्टोरी पर भरोसा नहीं करते हैं और यह उनके DNA में है। जर्मन ब्रांड्स का मानना है कि उनके प्रॉडक्ट्स की क्वॉलिटी खुद बोलती है। हम भी एक जर्मन ब्रांड हैं और बतौर जर्मन ब्रांड हम इसी स्ट्रैटेजी पर कायम हैं। फिलहाल, प्रॉडक्ट प्रमोशन के लिए हमारा किसी ब्रांड एंबेसडर को रखने का कोई प्लान नहीं है। यह बात ब्लॉपंक्त ऑडियो इंडिया और इनवेंट के सीईओ सुकेश मदान ने कही। लाइव हिन्दुस्तान के साथ बातचीत में उन्होंने ब्रांड की अब तक की जर्नी, प्रॉडक्ट की क्वॉलिटी और रिस्पॉन्स, इंडियन मार्केट में कंपनी के फ्यूचर प्लान और दूसरे कई पक्षों पर विस्तार से बातचीत की। इस बातचीत के प्रमुख अंश...
सम्बंधित सुझाव

65% OFF

Skullcandy Crusher Evo Wireless Over-Ear Bluetooth Headphones with Microphone, 40 Hour Battery, Personal Sound, Extra Bass Tech, Bonus USB-C Cable – Chill Gray
Skullcandy Crusher Evo Wireless Over-Ear Bluetooth Headphones with Microphone
40 Hour Battery
Personal Sound

₹13399
₹37999खरीदिये

Bose New QuietComfort Ultra Bluetooth Headphones (2nd Gen), Wireless Headphones with Spatial Audio, Over Ear Noise Cancelling with Mic, Up to 30 Hours of Play time, Desert Gold - Limited Edition Color
Bose New QuietComfort Ultra Bluetooth Headphones (2nd Gen)
Wireless Headphones with Spatial Audio
Over Ear Noise Cancelling with Mic

₹49900
खरीदिये

40% OFF

Sony ULT Wear WH-ULT900N Noise Cancellation Wireless Bluetooth Over Ear Headphones with Massive Bass, Up to 50Hrs Battery-White
Sony ULT Wear WH-ULT900N Noise Cancellation Wireless Bluetooth Over Ear Headphones with Massive Bass
Up to 50Hrs Battery-White

₹14990
₹24990खरीदिये

28% OFF

Audio-Technica ATH-M50XBT2 Bluetooth Wireless Over-Ear Headphones Ice Blue
Audio-Technica ATH-M50XBT2 Bluetooth Wireless Over-Ear Headphones Ice Blue

₹20499
₹28488खरीदिये

New Bose QuietComfort Ultra Bluetooth Headphones (2nd Gen), Wireless Headphones with Spatial Audio, Over Ear Noise Cancelling with Mic, Up to 30 Hours of Play time, Black
New Bose QuietComfort Ultra Bluetooth Headphones (2nd Gen)
Wireless Headphones with Spatial Audio
Over Ear Noise Cancelling with Mic

₹49900
खरीदिये
इंडिया में ब्रांड की अब तक की जर्नी
ब्लॉपंक्त ऑडियो इंडिया के सीईओ सुकेश मदान ने बताया कि ब्लॉपंक्त (Blaupunkt) एक मल्टीनेशनल ब्रांड है, इसकी 100 साल की जर्मन लेगसी है। हम अपने प्रॉडक्ट क्वॉलिटी के लिए जाने जाते हैं। हमने करीब 7-8 साल पहले जब ब्लॉपंक्त को इंडियन मार्केट में पेश किया, उस समय स्थितियां हमारे लिए बहुत आसान नहीं थीं। उन्होंने बताया कि जब लोग अपना पहला हेडफोन, ब्लूटूथ या स्पीकर खरीदते हैं तो आमतौर पर वह सबसे सस्ता प्रॉडक्ट लेकर यह परखना चाहते हैं कि यह उनकी जरूरत पर खरा उतर रहा है या नहीं। लेकिन, लोग अपना दूसरा प्रॉडक्ट प्रीमियम लेना चाहते हैं, हम उसी मिड-प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं। प्रीमियम प्रॉडक्ट्स के लिए हम परफेक्ट ब्रांड हैं।
प्रॉडक्ट की क्वॉलिटी पर खास फोकस
ब्लॉपंक्त (Blaupunkt) का जर्मन में मतलब ब्लू डॉट है। जर्मनी में प्रॉडक्ट की क्वॉलिटी से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद Blaupunkt के टेक्निशियन प्रॉडक्ट पर ब्लू डॉट लगा लेते थे, जो कि कंज्यूमर्स के लिए एक तरह का क्वॉलिटी सर्टिफिकेट था। हम भी क्वॉलिटी का वही भरोसा बनाए हुए हैं। हमने हर स्तर पर ब्लॉपंक्त के प्रॉडक्ट्स की क्वॉलिटी को सुनिश्चित किया है। दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले हमारे क्वॉलिटी चेक नेक्स्ट लेवल के हैं। सुकेश मदान ने बताया कि हम अमेजन की तरफ से दिए जाने वाले रिटर्न रेशियो को कैप्चर करते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर किसी ब्रांड के 100 प्रॉडक्ट्स बिकते हैं तो कितने रिटर्न आते हैं। इस मामले में हम बेस्ट 5 ब्रांड्स में हैं। वहीं, हाई सेलिंग ब्रांड्स की रिटर्न रेशियो हमसे 2 से 3 गुना ज्यादा है। हमारे ज्यादातर प्रॉडक्ट्स इंपोर्टेड हैं, उनकी प्रॉडक्ट्स की क्वॉलिटी जांचने के लिए खास टीम है।
6 फुट के ड्रॉप टेस्ट को फॉलो करते हैं हम
ब्लॉपंक्त ऑडियो इंडिया के सीईओ सुकेश मदान ने बताया कि हम हर सिंगल यूनिट का ड्रॉप टेस्ट करते हैं। किसी प्रॉडक्ट के ड्रॉप टेस्ट का ग्लोबल स्टैंडर्ड 3 फुट का है। यानी, अगर कोई प्रॉडक्ट 3 फुट ऊपर से गिरे तो वह टूटना नहीं चाहिए। यह एक स्टैंडर्ड प्रैक्टिस है, जो कि अमेरिका, यूके और दुनिया के ज्यादातर देशों में फॉलो होती है। लेकिन, भारत के लिए हमने इस ड्रॉप टेस्ट को 6 फुट से किया हुआ है, क्योंकि हमारे यहां लॉजिस्टिक्स में प्रॉडक्ट्स को आमतौर पर 6 फुट की ऊंचाई से एक ट्रक से दूसरे ट्रक में फेंका जाता है। इसके अलावा, हम 15 और दूसरे टेस्ट अपने प्रॉडक्ट्स के करते हैं।
दूसरे सेगमेंट्स में उतरने की तैयारी में ब्रांड
क्या ब्लॉपंक्त ऑडियो इंडिया में अपने प्रॉडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है? इस सवाल के जवाब में सुकेश मदान ने बताया कि इंडिया में अभी हमारे प्रॉडक्ट्स की ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग नहीं है। हम लोगों ने कुछ मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है, जो कि हमारे बिजनेस का 10-15 पर्सेंट होगा। बाकी हम इंपोर्ट ही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल हम 2-3 नई कैटेगरीज में एक्सपैंड करने का प्लान कर रहे हैं। हमारी मोबाइल एक्सेसरीज बिजनेस में उतरने की योजना है, जिसमें पावर बैंक, चार्जर, केबल्स और एडॉप्टर्स जैसे प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा, हम आईटी एक्सेसरीज कैटेगरी को एक्सप्लोर कर रहे हैं, जिसमें कीबोर्ड, माउस और डैशकैम जैसे प्रॉडक्ट्स शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव

66% OFF

Noise Two Wireless On Ear Headphones with 50 Hours Playtime, Low Latency(up to 45ms), 4 Play Modes, Dual Pairing, BT v5.3 (Calm White)
Noise Two Wireless On Ear Headphones with 50 Hours Playtime
Low Latency(up to 45ms)
4 Play Modes

₹1699
₹4999खरीदिये

57% OFF

Boat Rockerz 411, 40Ms Low Latency, 40Hrs Battery, 40Mm Drivers, ENx Tech, Stream Ad Free Music via App Support, Bluetooth Headphones, Wireless Over Ear Headphone with Mic (Active Black)
Boat Rockerz 411
40Ms Low Latency
40Hrs Battery

₹1299
₹2999खरीदिये

53% OFF

boAt Rockerz 480, RGB LEDs,6 Light Modes, 40mm Drivers,Beast Mode, 60H Battery, ENx Tech, Stream Ad Free Music via App Support, Bluetooth Headphones, Wireless Over Ear Headphone with Mic (White Sabre)
boAt Rockerz 480
RGB LEDs
6 Light Modes

₹1799
₹3790खरीदिये

67% OFF

Boat Rockerz 371, 40mm Drivers, 50hrs Battery, 60ms Low Latency, ENx Tech, BT v5.4, Foldable Cups, Voice Assistant, Bluetooth Headphones, Wireless Headphone with Mic (Sage Green)
Boat Rockerz 371
40mm Drivers
50hrs Battery

₹999
₹2999खरीदिये

36% OFF

Philips Audio TAH4209BK/00 Bluetooth Headphones,Lightweight and Foldable Design, 32mm Neodynamic Drivers, 55H Playtime, USB Type-C Fast Charging, Built-in Mic for Smartphone, Laptop, Tablet (Black)
Philips Audio TAH4209BK/00 Bluetooth Headphones
Lightweight and Foldable Design
32mm Neodynamic Drivers

₹3198
₹4999खरीदिये
इंडियन कंज्यूमर्स का बिहेवियर
ब्लॉपंक्त ऑडियो इंडिया के सीईओ सुकेश मदान ने बताया कि वैश्विक धारणा है कि भारतीय कंज्यूमर्स प्राइस कॉन्शस है। भारतीय कस्टमर्स प्राइस कॉन्शस नहीं, बल्कि वैल्यू कॉन्शस है। हमें लगता है कि हम जो प्रॉडक्ट खरीदें, उसमें पैसे की वसूली पूरी-पूरी हो। जरूरी नहीं कि वह पैसा कितना हो, वह कितना भी हो सकता है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


