घर में लें थिएटर का मजा, 350W का पावरफुल स्पीकर सिस्टम लाया ब्रांड, कीमत भी बजट में
घर में थिएटर जैसे साउंड का मजा लेने के लिए साउंडबार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Blaupunkt ने भारत में SBW CHICAGO HT5.1 नाम का एक ऑडियो डिवाइस लॉन्च किया है। Rapoo ने भी भारत में दो पावरफुल स्टीरियो साउंड वाले साउंडबार लॉन्च किए हैं। देखें कीमत और खासियत
प्रोडक्ट्स के सुझाव
घर में थिएटर जैसे साउंड का मजा लेने के लिए साउंडबार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Blaupunkt ने भारत में SBW CHICAGO HT5.1 नाम का एक ऑडियो डिवाइस लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह एक पावरफुल टोटल एंटरटेनमेंट सिस्टम है, जो मूवी, म्यूजिक और सोशल गैदरिंग के लिए परफेक्ट है। यह स्पीकर सिस्टम 350W का पावरफुल साउंड आउटपुट देता है, जो डीप बेस, रिच मिड्स और क्रिस्टल-क्लियर हाइज के साथ ब्लाउपंक्ट का सिग्नेचर साउंड देता है। साउंडबार में तीन बड़े ड्राइवर, एक लंबा हाई-परफॉर्मेंस सबवूफर और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर हैं, जो इमर्सिव, रूम-फिलिंग ऑडियो सुनिश्चित करते हैं।

घर में थिएटर जैसा साउंड का एक्सपीरियंस
सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए बनाया गया, SBW CHICAGO HT5.1 एक बेहतरीन 360-डिग्री सराउंड साउंडस्केप बनाता है। फ्रंट साउंडबार क्लैरिटी देता है, सबवूफर असरदार बेस जोड़ता है, और पीछे के सैटेलाइट स्पीकर एक तीसरा डायमेंशन लाते हैं - जिससे घर में ही थिएटर जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।
कनेक्टिविटी के इसमें एचडीएमआई, यूएसबी, औक्स समेत कई वायर्ड और वायरलेस ऑप्शन मिल जाते हैं। यूजर आसानी से स्मार्टफोन, गेमिंग कंसोल, प्रोजेक्टर, विनाइल प्लेयर और भी बहुत कुछ कनेक्ट कर सकते हैं, वे आसानी से डिवाइस के बीच टॉगल कर सकते हैं। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिससे इसे दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
Blaupunkt SBW CHICAGO HT5.1 की कीमत 7,999 रुपये है और यह पूरे देश में बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। इसे Amazon से भी खरीदा जा सकता है।
Rapoo ने लॉन्च किए दो पावरफुल स्टीरियो साउंड वाले साउंडबार
रापू ने भी हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए ब्लूटूथ साउंडबार - Rapoo A250 20W RGB Bluetooth Speaker और Rapoo A350 30W Bluetooth Speaker लॉन्च किए हैं। ये नए साउंडबार मॉडर्न यूजर्स के लिए बेहतर बेस, क्लियर स्टीरियो सेपरेशन और कॉम्पैक्ट, डेस्क-फ्रेंडली डिजाइन के साथ रिच, इमर्सिव ऑडियो देने के लिए बनाए गए हैं। गेमिंग, मूवी और रोजाना के एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किए गए, दोनों साउंडबार एक स्लीक, मिनिमलिस्ट मैट ब्लैक फिनिश के साथ आते हैं। स्लिम होने की वजह से इसे कहीं भी आसानी से रखा जा सकता है और कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाते हैं।
स्पीकर्स में 52 एमएम डुअल-ड्राइवर सिस्टम लगा है, जो बेहतर चैनल सेपरेशन के साथ क्लियर स्टीरियो साउंड देता है, जिससे सुनने का अनुभव ज्यादा इमर्सिव हो जाता है। इस सेटअप के साथ एक मेटल पैसिव रेडिएटर भी है, जिसे लो-फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स को बढ़ाने और इमर्सिव म्यूजिक, मूवी और गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डीप, पंची बेस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसमें हैंड्स फ्री कॉलिंग की सुविधा भी
ब्लूटूथ 5.3 से लैस, A250 और A350 तेज पेयरिंग, स्टेबल वायरलेस कनेक्टिविटी और बेहतर पावर एफिशिएंसी सुनिश्चित करते हैं। साउंडबार यूएसबी, औक्स, टीएफ कार्ड और एफएम रेडियो जैसे कई इनपुट ऑप्शन को सपोर्ट करते हैं, जिससे इसे लैपटॉप, पीसी, स्मार्टफोन, टैबलेट और दूसरे ऑडियो डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इंटेलिजेंट नॉइज रिडक्शन वाला इंटीग्रेटेड माइक्रोफोन क्लियर हैंड्स-फ्री कॉल, ऑनलाइन मीटिंग और वॉयस चैट करने में मदद करता है, जिससे साउंडबार प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह से यूज किया जा सकता है।
फुल चार्ज में 5 घंटे तक का प्लेटाइम
दोनों साउंडबार में रिचार्जेबल बैटरी लगी हैं। A250 एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक का प्लेबैक देता है, जबकि A350 एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक का प्लेबैक देता है। इसके अलावा, दोनों मॉडल रिवर्स चार्जिंग फंक्शन को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर जरूरत पड़ने पर आसानी से अपने स्मार्टफोन या दूसरे छोटे डिवाइस को पावर दे सकते हैं। ऑडियो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए, साउंडबार में डायनामिक RGB लाइटिंग है जो गेमिंग सेशन और मूवी नाइट्स के दौरान बेहतरीन लगती है।
मिलेगा 30W तक का साउंड आउटपुट
आउटपुट की बात करें तो, Rapoo A250 20W का साउंड आउटपुट देता है, जो इसे पर्सनल वर्कस्पेस और छोटे कमरों के लिए आइडियल बनाता है, जबकि Rapoo A350 30W का साउंड आउटपुट देता है। साउंडबार ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) फंक्शनैलिटी को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स दो स्पीकर को एक साथ जोड़कर एक ज्यादा बड़ा, ज्यादा इमर्सिव सराउंड-स्टाइल साउंड एक्सपीरियंस बना सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Rapoo A250 20W की एमआरपी 3,499 रुपये और Rapoo A350 30W ब्लूटूथ स्पीकर्स की एमआरपी 4,499 है। लॉन्च ऑफर के तहत, A250 को 2,299 रुपये और A350 को 2,499 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह साउंडबार 12 महीने की वारंटी के साथ आते हैं। दोनों मॉडल भारत में बड़े रिटेल स्टोर से खरीदे जा सकते हैं और जल्द ही Amazon पर भी उपलब्ध होंगे।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


