अपने Aadhaar Card पर ये सेटिंग बदलकर लगा दें 'ताला', कोई नहीं कर पाएगा गलत यूज

Feb 10, 2026 01:26 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

आधार कार्ड को सेफ रखने के लिए Biometric Aadhaar Lock अपनाया जा सकता है। कुछ ही मिनटों में इसे ऑन किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से अनलॉक भी किया जा सकता है। 

अपने Aadhaar Card पर ये सेटिंग बदलकर लगा दें 'ताला', कोई नहीं कर पाएगा गलत यूज

आधार कार्ड अब देश में पहचान से जुड़े सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक बन चुका है। बैंकिंग, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं और कई डिजिटल सेवाओं को सीधे आधार से जोड़ा गया हैं। ऐसे में अगर आधार की बायोमेट्रिक इन्फॉर्मेशन गलत हाथ में चली जाए तो फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है। नागरिकों को इसी दिक्कत से बचाने के लिए UIDAI ने Biometric Aadhaar Lock का विकल्प दिया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

आखिर Biometric Aadhaar Lock क्या है?

Biometric Aadhaar Lock एक सिक्योरिटी फीचर है, जिसके जरिए आप अपने आधार से जुड़े फिंगरप्रिंट और आईरिस (आंखों की पुतली से जुड़े) डाटा को लॉक कर सकते हैं। एक बार बायोमेट्रिक लॉक होने के बाद, कोई भी आपके आधार नंबर का यूज करके बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कर पाएगा। इससे आधार के गलत इस्तेमाल की संभावना काफी कम हो जाती है।

बीते कुछ समय में आधार से जुड़े फ्रॉड के कई मामले सामने आए हैं, जहां लोगों को बिना किसी तरह की भनक लगे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। बायोमेट्रिक लॉक करने से यह तय होता है कि आपकी परमिशन के बिना कोई भी आपके फिंगरप्रिंट या आईरिस का इस्तेमाल ना कर सके। खासतौर पर बैंक अकाउंट से लिंक आधार रखने वालों के लिए यह फीचर बेहद जरूरी हो जाता है।

Biometric Aadhaar Lock कैसे सेटअप करें?

ऐसा करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे,

स्टेप 1: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं।

स्टेप 2: 'My Aadhaar' सेक्शन में जाकर 'Biometric Lock/Unlock' विकल्प चुनें।

स्टेप 3: अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।

स्टेप 4: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरीफाई करें।

स्टेप 5: लॉगिन के बाद Enable Biometric Lock पर क्लिक करें।

इतना करते ही आपका आधार बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा।

जरूरत पड़ने पर अनलॉक करें Biometric Lock

अगर आपको बैंक, सरकारी योजना या किसी जरूरी काम के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ती है, तो आप इसे टेंपोरेरली अनलॉक कर सकते हैं।

स्टेप 1: UIDAI वेबसाइट पर Biometric Lock/Unlock पेज खोलें।

स्टेप 2: आधार नंबर और OTP से लॉगिन करें।

स्टेप 3: 'Disable Biometric Lock' या 'Temporary Unlock' ऑप्शन चुनें।

ध्यान रखें कि टेंपरेरी अनलॉक आमतौर पर लिमिटेड टाइम (जैसे- 10 मिनट) के लिए ही होता है, उसके बाद बायोमेट्रिक अपने आप फिर से लॉक हो जाता है।

मोबाइल से Biometric Aadhaar Lock कैसे करें?

UIDAI का mAadhaar ऐप भी इस काम को और आसान बना देता है।

  • mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
  • आधार नंबर जोड़कर OTP से लॉगिन करें।
  • Biometric Lock/Unlock ऑप्शन चुनें।
  • एक टैप में बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक करें।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।