Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़biggest monumental deal get iphone air at rs 26000 off via flipkart
सबसे पतले iPhone पर बड़ा डिस्काउंट, लॉन्च से ₹26000 सस्ता मिल रहा यह मॉडल

सबसे पतले iPhone पर बड़ा डिस्काउंट, लॉन्च से ₹26000 सस्ता मिल रहा यह मॉडल

संक्षेप:

फ्लिपकार्ट ने Biggest Monumental Deal टैगलाइन के साथ iPhone Air की डील को टीज किया है। फ्लिपकार्ट ने बताया कि ई-कॉमर्स पर फोन सभी ऑफर्स के बाद मात्र 93,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन की वास्तविक कीमत 1,19,900 रुपये है।

Jan 10, 2026 12:49 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Flipkart Republic Day Sale अब बस कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह सेल 17 जनवरी से शुरू होगी। Plus और Black मेंबर्स को 12 घंटे पहले सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। सेल में स्मार्टफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप आईफोन खरीदना का प्लान कर रहे हैं तो सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। फ्लिपकार्ट ने iPhone Air पर मिलने वाली डील का खुलासा कर दिया है। सेल में यह फोन अपनी लॉन्च प्राइस से पूरे 26,000 रुपये सस्ता मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने इस डील को एक बैनर के साथ टीज किया है।

लॉन्च प्राइस से 26,000 रुपये सस्ता

फ्लिपकार्ट ने Biggest Monumental Deal टैगलाइन के साथ iPhone Air की डील को टीज किया है। फ्लिपकार्ट ने बताया कि ई-कॉमर्स पर फोन सभी ऑफर्स के बाद मात्र 93,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। यानी इस कीमत में फोन की खरीदने के लिए सभी ऑफर्स का लाभ लेना होगा। बता दें कि भारत में लॉन्च के समय iPhone Air के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये थी। इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये थी। यह फ्लिपकार्ट पर इन्हीं कीमतों के साथ लिस्टेड हैं। ऑफर्स की डिटेल आप फ्लिपकार्ट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

iphone air at rs 93,900
ये भी पढ़ें:पहली सेल में मचेगी लूट, आते ही छा जाएंगे ये धांसू स्मार्टफोन, मिलेगी 200MP कैमरा
ये भी पढ़ें:भारत में आते ही छा जाएगा Moto का लग्जरी फोन, सामने आए फीचर्स; इतनी है कीमत

iPhone Air की खासियत

आईफोन एयर क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड, स्काई ब्लू और स्पेस ब्लैक फिनिश में आता है। दावा किया गया है कि यह अब तक का सबसे पतला आईफोन मॉडल है, जिसका प्रोफाइल 5.6 एमएम है और इसका वजन 165 ग्राम है। ऐप्पल ने डिवाइस के आगे और पीछे दोनों तरफ सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है।

आईफोन एयर एक ई-सिम ओनली डिवाइस है जो iOS 26 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और प्रोमोशन फीचर्स हैं। यह बिन्ड A19 प्रो चिप से लैस है जिसमें छह-कोर सीपीयू, पांच-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन है, साथ ही सेकंड-जेनरेशन डायनामिक कैशिंग और ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए सपोर्ट भी है।

ऐप्पल का सबसे पतला स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सेल फ्यूजन मेन कैमरे के साथ आता है जिसमें सेंसर-शिफ्ट OIS और 2X टेलीफोटो क्षमता है। सामने की तरफ, इसमें 18-मेगापिक्सेल का सेंटर स्टेज कैमरा है, जो बाकी आईफोन 17 लाइनअप जैसा ही है। कनेक्टिविटी को ऐप्पल की नई N1 चिप से अपग्रेड किया गया है, जो वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 को सपोर्ट करती है, साथ ही तेज नेटवर्किंग के लिए ज्यादा कुशल C1X मॉडेम भी है। ऐप्पल का दावा है कि इसकी बैटरी पूरे दिन चलेगी, जो 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्जिंग देती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।