Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Biggest Discount on Sony Bravia 4K 43 to 65 inch TVs get it half price 61910 rupees price cut in Amazon Holiday sale
लूट लो मौका! New Year Sale में आधी कीमत पर मिल रहे Sony के 43, 50, 55, 65 इंच Smart TV; सबसे सस्ता ₹38,490 का

लूट लो मौका! New Year Sale में आधी कीमत पर मिल रहे Sony के 43, 50, 55, 65 इंच Smart TV; सबसे सस्ता ₹38,490 का

संक्षेप:

Amazon Holiday Sale में Sony Bravia 4K Smart TVs पर धमाकेदार डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इस सेल में सोनी का सबसे सस्ता टीवी 38,490 रुपए से शुरू, Dolby Vision, Google TV और शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ।

Dec 16, 2025 02:44 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sony Smart TV at Massive Discount: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम 4K Smart TV खरीदने की सोच रहे थे, तो अब इंतज़ार खत्म हो चुका है। Sony ने अपने मशहूर Bravia 4K TVs पर एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। Amazon Holiday Sale के तहत Sony Bravia के कई 4K मॉडल्स पर Rare Discount दिया जा रहा है, जिससे इनकी शुरुआती कीमत घटकर सिर्फ 38,490 रुपए रह गई है।

Sony Bravia TVs अपनी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और लंबी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर ये टीवी प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं, लेकिन मौजूदा ऑफर के चलते अब मिड-बजट यूज़र्स के लिए भी यह एक शानदार डील बन गई है। इस सेल में अलग-अलग स्क्रीन साइज 43 इंच से लेकर 65 इंच तक के मॉडल्स शामिल हैं, जो लेटेस्ट Google TV प्लेटफॉर्म, Dolby Vision, और 4K HDR सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में अगर आप नए साल से पहले अपने घर का एंटरटेनमेंट सेटअप अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने देना समझदारी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:Aadhaar में नाम, पता, मोबाइल बदलना है? पहले इस नंबर पर करें कॉल, बचेगा समय-पैसे

किस Sony Bravia TV पर कितना डिस्काउंट?

Amazon की हॉलिडे सेल में Sony Bravia 4K Smart TVs पर इस समय शानदार छूट देखने को मिल रही है।

Sony Bravia 43-inch 4K LED Smart TV पर दमदार डिस्काउंट

सबसे किफायती ऑफर Sony Bravia 43-inch 4K LED Smart TV पर मिल रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत घटकर 38,490 रुपए रह गई है। इस मॉडल पर करीब 10,000 रुपए से 12,000 रुपए तक की सीधी छूट दी जा रही है, जो इसे मिड-बजट खरीदारों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है।

Sony Bravia 50-inch 4K TV पर 20,000 रुपए से ज्यादा की छूट

वहीं, Sony Bravia 50-inch 4K TV की कीमत में भी अच्छा कट देखने को मिला है। यह मॉडल 72,900 रुपए में लॉन्च हुआ था लेकिन अब सेल में 20,910 रुपए के डिस्काउंट के बाद 51,990 रुपए में अमेजन पर लिस्टेड है। इसमें X1 Processor और Dolby Audio जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Sony Bravia 55-inch और 65-inch 4K TVs पर तगड़ा डिस्काउंट

बड़े स्क्रीन साइज पसंद करने वालों के लिए Sony Bravia 55-inch और 65-inch 4K TVs पर भी हजारों रुपये की छूट दी जा रही है। 65 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च प्राइस 61,910 रुपए की छूट दी जा रही है। इन मॉडलों पर 15,000 रुपए तक का डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल सकता है।

इसके अलावा, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर, यह सेल उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो लंबे समय से प्रीमियम Sony 4K TV खरीदने का प्लान बना रहे थे।

ये भी पढ़ें:केवल ₹11,199 में खरीदें 108MP कैमरा और 16GB रैम वाला POCO फोन, हुआ ₹3300 सस्ता

Sony Bravia TV के खास फीचर्स

Sony Bravia TVs की सबसे बड़ी ताकत है उनकी Picture Processing Technology। इनमें मिलने वाला X1 Processor कलर, क्लैरिटी और कॉन्ट्रास्ट को रियल-टाइम में बेहतर बनाता है। 4K HDR सपोर्ट के चलते कंटेंट ज्यादा शार्प और डिटेल्ड दिखता है। Dolby Vision और HDR10 की वजह से OTT प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar पर मूवी और वेब सीरीज़ देखने का अनुभव थिएटर जैसा हो जाता है।

Sony Bravia 4K TVs में Dolby Audio और DTS सपोर्ट मिलता है, जिससे साउंड क्लियर और पावरफुल रहता है। कई मॉडल्स में Open Baffle Speaker Design दिया गया है, जो बिना अलग साउंडबार के भी शानदार ऑडियो अनुभव देता है। इन TVs में लेटेस्ट Google TV इंटरफेस मिलता है, जिससे यूजर Netflix, YouTube, Prime Video, Sony LIV जैसे हजारों ऐप्स आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:₹28,999 में आया Motorola का 5.99mm बॉडी वाला सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड 5G फोन
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।