पूरे ₹9349 सस्ता हुए 200MP OIS कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Vivo का 'धुरंधर' फोन, DSLR जैसी आएगी फोटो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE फोन 9,349 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। इतना बड़ा डिस्काउंट इस फोन पर कम देखने को मिलता है, जान लीजिए कितने में खरीद सकेंगे आप:

Vivo V70 FE
200MP कैमरे वाला Vivo फोन हुआ 9,349 रुपए सस्ता

Vivo V70 FE Get Big Price Drop: अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और दमदार कैमरे वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो Vivo का पॉपुलर स्मार्टफोन Vivo V70 FE ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बड़े डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। अमेजन पर फोन को 9,349 रुपए की छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसके साथ ही बैंक और एक्सचेंज छूट का फायदा उठाकर आप फोन की कीमत को और कम में खरीद सकेंगे। Vivo V70 FE की सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो हाई-रिजॉल्यूशन फोटो क्लिक करने में सक्षम है। ऐसे में अगर आप मिड-रेंज बजट में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

Vivo V70 FE पर मिल रही सबसे जबरदस्त डील

Vivo V70 FE फोन की मौजूदा लिस्टेड कीमत 41,999 रुपए है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 37,999 रुपए रखी गई थी। फोन की कीमत में हाल ही में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब Amazon पर यह फोन सीधे 7,849 रुपए की छूट के बाद सिर्फ 34,150 रुपए में बेचा जा रहा है। बैंक छूट से आप फोन को और सस्ते में खरीद सकेंगे।

बैंक ऑफर और एक्सचेंज से कीमत हो सकती है और कम

Amazon इस फोन पर सिर्फ कीमत में कटौती ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त ऑफर्स भी दे रहा है। अगर आपके पास DBS Bank का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 1,500 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे फोन की टोटल छूट 9,349 रुपए की हो जाएगी। इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

Vivo V70 FE की बड़ी खासियतें

1. कैमरा: Vivo V70 FE की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP OIS Ultra Clear Main Camera है। इतना हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर फोटो में बेहद बारीक डिटेल्स कैप्चर करने में मदद करता है, जिससे तस्वीरों को क्रॉप करने के बाद भी उनकी क्वालिटी काफी अच्छी बनी रहती है। OIS सपोर्ट की वजह से कम रोशनी में भी तस्वीरें ज्यादा शार्प और स्टेबल आती हैं, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी कैमरा शेक कम देखने को मिलता है। फोन में AI आधारित फोटोग्राफी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो पोर्ट्रेट, नाइट मोड और कलर ऑप्टिमाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा बड़े फ्रेम वाली तस्वीरें लेने में मदद करता है, जबकि 50MP का फ्रंट कैमरा हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देता है।

2. डिस्प्ले: Vivo V70 FE में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में लगभग 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सकती है।

3. प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके साथ 8GB और 12GB RAM के विकल्प मिलते हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB वेरिएंट उपलब्ध हैं।

4. बैटरी: Vivo V70 FE में 7000mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है, आसानी से डेढ़ से दो दिन तक चल सकती है। इसके साथ मिलने वाला 90W FlashCharge सपोर्ट बैटरी को कम समय में तेजी से चार्ज कर देता है।

5. वाटरप्रूफ बिल्ट: इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है। यानी हल्की बारिश या पानी के छींटों की स्थिति में भी फोन सुरक्षित रह सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़पूरे ₹9349 सस्ता हुए 200MP OIS कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Vivo का 'धुरंधर' फोन