Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Biggest Deal Sony 55-inch Ultra HD TV got 24000 rupees from original launch get DJ like sound cinema like feel at home
सबसे बड़ी डील: Sony का 55-इंच Ultra HD TV लॉन्च प्राइस से हुआ ₹24,000 सस्ता, अब सिनेमा हॉल का मज़ा घर पर

सबसे बड़ी डील: Sony का 55-इंच Ultra HD TV लॉन्च प्राइस से हुआ ₹24,000 सस्ता, अब सिनेमा हॉल का मज़ा घर पर

संक्षेप:

Sony के 55 इंच 4K Ultra HD Smart TV पर मिल रही 19500 रुपए तक की सीधी छूट मिल रही है। 4K पिक्चर, Google TV, Dolby Audio और OTT सपोर्ट के साथ यह टीवी अब बहुत ही कम कीमत पर बेचा जा रहा है।

Dec 11, 2025 08:52 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sony Smart TV at Big Discount: अगर आप घर के मनोरंजन सिस्टम को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो Sony की ओर से एक शानदार अवसर आपके इंतज़ार में है। Amazon सेल में Sony BRAVIA 2 55 इंच 4K Ultra HD Smart TV लॉन्च प्राइस से सीधे 19500 रुपये तक की छूट पर बेचा जा रहा है वह भी बिना किसी शर्त के। यह डील बड़ी स्क्रीन, हाई-क्वालिटी पिक्चर और रिच ऑडियो एक्सपीरियंस चाहने वाले यूजर्स के लिए एक शानदार मौका है। जानें टीवी की पूरी डील:

Sony BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED पर जबरदस्त छूट

इस टीवी को कंपनी ने 75,990 रुपए में लॉन्च किया था लेकिन अमेजन की सेल में इसे 57,990 रुपए में में लिस्ट किया गया है, जिससे आपको भारी बचत मिल सकती है। इसके साथ ही टीवी पर 1500 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी है। अगर आप कार्ड से भुगतान करते हैं, तो 2,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर और 2,830 रुपए तक का अतिरिक्त लाभ भी संभव है।

ये भी पढ़ें:Aadhaar की फोटो कॉपी दिखाने का झंझट खत्म! नए Aadhaar ऐप से ऐसे होगा ऑफलाइन काम

इन ऑफर्स को सही तरीके से लगाने से टीवी की अंतिम कीमत और भी कम हो सकती है, खासकर अगर आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज का साथ में उपयोग करें।

Sony BRAVIA 2 55 इंच Smart TV फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

शानदार 4K Ultra HD डिस्प्ले

Sony BRAVIA 2 Smart TV में 55 इंच का 4K Ultra HD (3840x2160) LED डिस्प्ले मिलता है, जो पिक्चर क्वालिटी को शानदार बनाता है। 4K रेज़ॉल्यूशन के साथ आप मूवीज़, सीरीज और गेमिंग को डिटेल में देख पाएंगे। यह टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो सामान्य कंटेंट और ब्रॉडकास्ट के लिए परफेक्ट है, और HDR तकनीक सपोर्ट करता है जिससे रंग और कन्ट्रास्ट और बेहतर दिखते हैं।

Google TV प्लेटफ़ॉर्म और OTT सपोर्ट

Sony BRAVIA 2 में Google TV बिल्ट-इन है, जिससे आप Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Zee5 और अनेक OTT ऐप्स को सीधे टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें वॉइस सर्च, Google Play, Chromecast बिल्ट-इन जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करना बेहद आसान और इंटरैक्टिव होता है। यह टीवी Apple AirPlay और Apple HomeKit के साथ भी कम्पैटिबल है, जिससे iPhone/iPad यूजर्स के लिए भी सेटअप सहज होता है।

Dolby Audio के साथ रिच साउंड आउटपुट

Sony BRAVIA 2 में 20W का साउंड आउटपुट मिलता है, जिसमें Open Baffle Speaker, Bass Reflex Speaker, Dolby Audio जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स मिलकर फिल्मों और गेमिंग के दौरान साउंड को सिनेमाई अनुभव जैसा बनाते हैं, खासकर जब आप घर पर बड़ी स्क्रीन का उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें:₹200 से कम के जबरदस्त Plans, 28 दिनों तक चालू रहेगी SIM, Unlimited डेटा-कॉल्स
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।