Diwali Sale में बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ ₹30,000 तक सस्ते मिलेंगे Redmi-Xiaomi के ये फोन, सबसे सस्ता ₹15,999 का

लाइव हिन्दुस्तान
share

Diwali Sale में Redmi और Xiaomi के इन फोन पर बैंक ऑफर्स के साथ 30,000 रुपए तक की बचत का मौका है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत 15,999 रुपए से शुरू है। देखें लिस्ट में कौन-कौन से फोन शामिल हैं:

Diwali Sale में बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ ₹30,000 तक सस्ते मिलेंगे Redmi-Xiaomi के ये फोन, सबसे सस्ता ₹15,999 का
Xiaomi Festive Sale में बंपर ऑफर

Xiaomi ने दिवाली से पहले Redmi और Xiaomi स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी की Diwali with Xiaomi 2026 सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने अपने सब ब्रांड Redmi और Xiaomi के स्मार्टफोन पर भी खास डील का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही Amazon Great Indian Festival सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जबकि Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होगी। ऐसे में Xiaomi के प्रोडक्ट खरीदने वालों के पास इस फेस्टिव सीजन में कई प्लेटफॉर्म पर डील पाने का मौका रहेगा। इस सेल की सबसे खास डील्स में Xiaomi 17 शामिल है, जिसकी कीमत 89,999 रुपए से घटकर 59,999 रुपए हो जाएगी। यानी ग्राहक को सीधे 30,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। लेकिन ध्यान दें कि यह छूट बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ मिलेगी। आइए जानते हैं किस पर कितने की छूट:

Redmi Note 15 Pro+

फेस्टिव सेल में Redmi के फोन भी शामिल हैं। Redmi Note 15 Pro+ फोन 49,999 रुपए से घटकर 39,999 रुपए का मिलेगा। साथ ही ध्यान दें कि इस प्राइस में बैंक और एक्सचेंज छूट भी शामिल है। इस फोन पर 10,000 रुपए तक की बचत हो सकती है। यह डील Flipkart पर मिलेगी। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 200MP मेन कैमरा मिलता है। फोन में 6,500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भी है।

Xiaomi 17

Xiaomi की सेल में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली डील Xiaomi 17 की है। फोन की प्री-सेल कीमत 89,999 रुपए है, लेकिन ऑफर के दौरान इसे 59,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यानी 30,000 रुपए तक की छूट मिलेगी ऑफर्स के साथ। यह डील Amazon पर उपलब्ध होगी। इसमें 6.3 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 12GB RAM, ट्रिपल 50MP कैमरा और 6,330mAh बैटरी मिलती है।

Redmi Note 17 Pro Max

वहीं Redmi Note 17 Pro Max की कीमत 49,999 रुपए से घटकर 44,999 रुपए हो जाएगी। यह डील अमेजन और Mi स्टोर दोनों पर मिलेगी। इस फोन पर भी बैंक ऑफर्स के बाद इतना डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi Note 17 Pro

Redmi Note 17 Pro को भी बैंक ऑफर्स के साथ 36,999 रुपए के बजाय 33,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक RAM, 50MP OIS मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा है। फोन की बड़ी खासियत 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Redmi Note 17

इसके अलावा Redmi Note 17 की कीमत ₹27,999 से घटकर ₹25,999 हो जाएगी।। ध्यान दें कि इस फोन पर छूट पाने के लिए आपको Mi Store, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। फोन में 6.99 इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP मेन कैमरा मिलता है। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Redmi Note 15 SE

Redmi Note 15 SE की बात करें तो 25,999 रुपए वाला यह फोन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में ऑफर्स के साथ 22,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसमें 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अमेजन सेल में Redmi 15C Prime Edition फोन की कीमत

Redmi 15C Prime Edition

बजट सेगमेंट में भी Xiaomi ने ऑफर रखा है। Redmi 15C Prime Edition की कीमत 19,499 रुपए है, लेकिन सेल के दौरान इसे 15,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यानी करीब 3,500 रुपए की छूट देखने को मिलेगी। यह ऑफर Amazon पर मिलेगा। इस फोन पर बिना बैंक डिस्काउंट के सीधी छूट मिल रही है। फोन में बड़ी स्क्रीन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Diwali Sale में ऑफर्स के साथ ₹30000 तक सस्ते मिलेंगे Redmi-Xiaomi के ये फोन