Amazon Sale में ₹7000 सस्ते हुए 50MP OIS कैमरा, 7000mAh बैटरी वाले iQOO के 7 फोन; सबसे सस्ता ₹9,999 का

Jan 17, 2026 06:05 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में iQOO स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट। iQOO 15, Neo 10, Neo 10R, Z10, Z10R, Z10x और Z10 Lite समेत कई मॉडल कम कीमत में उपलब्ध हैं। जानें बेहतरीन ऑफर्स की डिटेल्स।

Amazon Sale में ₹7000 सस्ते हुए 50MP OIS कैमरा, 7000mAh बैटरी वाले iQOO के 7 फोन; सबसे सस्ता ₹9,999 का

Amazon Great Republic Day सेल आज 17 जनवरी से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है, यह साल की पहली बड़ी सेल है। अमेजन सेल के दौरान iQOO स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें बजट से लेकर फ्लैगशिप तक के कई मॉडलों की कीमतों में कटौती शामिल है। अमेजन की रिपब्लिक डे सेल में iQOO 15, जो नवंबर 2025 में लॉन्च हुआ था, सेल के दौरान केवल 65,999 रुपए में उपलब्ध होगा यह मूल कीमत 72,999 रुपए से लगभग 7,000 रुपए कम है। इसी तरह iQOO Neo 10 को भी सेल के दौरान 33,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि iQOO Neo 10R को 24,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा iQOO Z10, Z10R, Z10x और Z10 Lite जैसे बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन भी आकर्षक कीमतों में मिलेंगे।

iQOO स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट

iQOO 15 पर भारी बचत

iQOO 15 को नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था और यह स्लिक डिजाइन, 6.85-इंच 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen5 SoC और 7,000mAh बैटरी के साथ आता है। सेल में यह फोन ₹65,999 के खास सेल प्राइस पर उपलब्ध होगा, जो की ओरिजिनल 72,999 रुपए से बड़ा डिस्काउंट है।

iQOO Neo 10 पर इतना का डिस्काउंट

iQOO Neo 10, जो मई 2025 में लॉन्च हुआ था, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen4 SoC, 7,000mAh बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरा है। सेल के दौरान यह ₹33,999 से शुरू होगा।

iQOO Neo 10R बेहतर वैल्यू डील

iQOO Neo 10R को भी सेल में ₹24,999 के आकर्षक प्राइस टैग पर पेश किया जाएगा।

iqoo Smartphones Best Deal

iQOO Neo 10 पर इतना का डिस्काउंट

iQOO Neo 10, जो मई 2025 में लॉन्च हुआ था, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen4 SoC, 7,000mAh बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरा है। सेल के दौरान यह ₹33,999 से शुरू होगा।

iQOO Neo 10R बेहतर वैल्यू डील

iQOO Neo 10R को भी सेल में ₹24,999 के आकर्षक प्राइस टैग पर पेश किया जाएगा।

iQOO Z10, Z10R, Z10x और Z10 Lite बजट सेगमेंट की डील्स

बजट-स्मार्टफोन सेगमेंट में भी iQOO के कई अच्छे ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं:

- iQOO Z10 अमेजन की रिपब्लिक डे सेल में ₹20,499 में बेचा जायेगा

- iQOO Z10R रिपब्लिक डे सेल में ₹18,499 में ख़रीदा जा सकता है

- iQOO Z10x को ₹13,499 में सेल किया जाएगा

- iQOO Z10 Lite की अमेजन सेल में ₹9,999 में ख़रीदा जा सकेगा

सेल के दौरान अन्य ऑफर्स

अमेजन सेल में iQOO स्मार्टफोन्स पर नो-कॉस्ट EMI, लंबी ईएमआई टेन्योर विकल्प, और क्रेडिट/डेबिट कार्ड इंसेंट डिस्काउंट उपलब्ध होने की संभावना है। कुछ बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त 5% या 10% की छूट भी मिल सकती है खासकर SBI और ICICI Amazon Pay कार्ड के साथ, जैसा कि पिछले सेल में देखने को मिला था।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Biggest Deal on these 7 iqoo Smartphones in Amazon Great Republic Day Sale get 7000 rupees cheaper from launch price
;;;