Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Biggest Deal on Motorola 7040mAh battery 11 inch Pad at just 12999 rupees get 5000 rupees cheaper from launch price
सिर्फ ₹12,999 में खरीदें Motorola का 11 इंच स्क्रीन, 7040mAh बैटरी, 4 स्पीकर, Stylus वाला Pad; हुआ ₹5000 सस्ता

सिर्फ ₹12,999 में खरीदें Motorola का 11 इंच स्क्रीन, 7040mAh बैटरी, 4 स्पीकर, Stylus वाला Pad; हुआ ₹5000 सस्ता

संक्षेप:

Moto Pad 60 Neo अब धमाकेदार ऑफर के साथ सिर्फ 12,999 रुपए में बेचा जा रहा है। यह टैब 11-इंच डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, 5G सपोर्ट और Moto Pen जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। जानें डिस्काउंट और फीचर्स की डिटेल्स।

Dec 04, 2025 06:16 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Motorola Pad 60 Neo at Big Discount: भारतीय टैबलेट मार्केट में Motorola फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। क्योंकि Moto Pad 60 Neo फ्लिपकार्ट पर 5000 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। Motorola का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे स्लिम और सबसे हल्का 5G Tablet है, जिसमें आपको मिलता है 2.5K रिज़ॉल्यूशन वाला 90Hz डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और Moto Pen सपोर्ट जैसा प्रीमियम फीचर। जानें ऑफर की डिटेल्स और फीचर:

Moto Pad 60 Neo पर जबरदस्त डिस्काउंट

Moto Pad 60 Neo भारत में एक ही वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इस टैब को 17,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन अभी यह 5000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपए में बेचा जायेगा। जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। टैबलेट को Motorola की वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा। यह टैबलेट Pantone Bronze Green कलर में आएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

ये भी पढ़ें:पेंसिल से भी पतला, AI Key, ग्लास बैक के साथ Motorola Edge 70 का टीजर आया सामने

Moto Pad 60 Neo के फीचर्स

Moto Pad 60 Neo में आपको मिलता है 11-इंच का बड़ा 2.5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद अनुभव देता है। चाहे वीडियो स्ट्रीमिंग हो, पढ़ाई हो या गेमिंग–डिस्प्ले हर काम को आराम से संभालता है। इसका डिजाइन काफी स्लिम है, सिर्फ 6.9mm मोटा और लगभग 490 ग्राम हल्का, जिससे यह लंबे समय तक पकड़कर इस्तेमाल करने में भी आसान है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। रोजमर्रा के काम जैसे ऑनलाइन क्लासेस, ब्राउज़िंग, OTT कंटेंट, मल्टीटास्किंग सब यह टैबलेट बिना किसी लैग के चलाता है। इसके साथ ही Moto Smart Connect फीचर्स जैसे Cross Control और File Transfer इसे स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच कनेक्टिविटी को और आसान बनाते हैं।

सम्बंधित सुझाव

साउंड क्वालिटी के मामले में यह टैबलेट बेहद दमदार है। इसमें चार स्पीकर्स + Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है, जो फिल्में देखने और गेम खेलने का अनुभव और भी इमर्सिव बना देता है। इसके साथ बॉक्स में Moto Pen (Stylus) भी मिलेगा। नोट्स लेना, स्केच करना, या PDF पर मार्क करना सब कुछ स्टाइलस से और आसान हो जाता है। पावर की बात करें तो टैबलेट में 7040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन चल जाती है चाहे आप पढ़ाई करें, वीडियो देखें या वर्क करें। चार्जिंग के लिए इसमें 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

ये भी पढ़ें:चोरी हो गया फोन? घबराएं नहीं; Sanchar Saathi दिलाएगा वापस, ऐसे करें कंप्लेंट
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।