होली पर फोन भीगने की टेंशन खत्म, 15000 रुपए से कम में मिल रहे ये 5 वॉटरप्रूफ फोन, तुरंत देखें List

Feb 27, 2026 05:55 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

होली और बारिश के सीजन में फोन भीगने की टेंशन हुई खत्म क्योंकि अब 15000 रुपये से कम में भी खरीद सकते हैं शानदार वाटरप्रूफ स्मार्टफोन। इस लिस्ट में मोटोरोला, ओप्पो, रेडमी के फोन शामिल।

होली पर फोन भीगने की टेंशन खत्म, 15000 रुपए से कम में मिल रहे ये 5 वॉटरप्रूफ फोन, तुरंत देखें List

होली हो या बारिश फोन को पानी में भीगने से बचाना सबसे बड़ी चिंता है। रंग, पानी और धूल में अक्सर फोन खराब हो जाते हैं। ऐसे में हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है जिसमें 15000 रुपए से कम के वाटरप्रूफ फोन शामिल हैं। ये फोन स्प्लैश-रेसिस्टेंस बिल्ड के साथ आते हैं जो आपको होली के रंगों और पानी से फोन को सुरक्षित रखने में मदद करेगी। इन फोन में बेहतर बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस भी मिलता है, जिससे आप फेस्टिवल पर अच्छी सेल्फी भी ले सकते हैं।

इस लिस्ट में Vivo T4x 5G, Motorola G57 Power 5G, OPPO K14x 5G, Realme Narzo 80 Lite 5G, और Redmi 15 5G शामिल हैं। आइये डिटेल में बताते हैं आपको इन फोन्स की कीमत और खासियतों के बारे में:

1. Vivo T4x 5G

Vivo T4x 5G एक सुरक्षित और पावरफुल 5G फोन है। फोन IP64 रेटिंग मिली हुई है जिससे फोन हल्की बारिश, होली के रंग और पानी से खराब नहीं होगा। फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की फ़ास्ट चार्जिंग बैटरी है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 15,499 रुपए में लिस्टेड है बैंक डिस्काउंट के साथ आप इसे 15000 हजार रुपए से कम में खरीद पाएंगे।

2. Motorola G57 Power 5G

Moto G57 Power में IP64 रेटिंग है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। यह रेटिंग दर्शाती है कि डिवाइस धूल के प्रवेश और पानी के छींटों या गलती से पानी में गिरने पर भी फोन सुरक्षित रहेगा। फोन मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) मजबूती से भी लैस है। फोन में 50MP का मैंन और 8MP का फ्रंट कैमरा है जिसमें 50MP मुख्य कैमरा है। सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट कैमरा भी अच्छा है। फोन में 7000mAh की बैटरी है। यह फोन 14,047 रुपए में अमेजन पर उपलब्ध है।

3. OPPO K14x 5G

OPPO K14x 5G भी एक अच्छा डेली-यूज वॉटर-टॉलरेंट फोन है। इसका बिल्ड ऐसा है कि हल्की बारिश और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है, जिससे होली जैसे मौकों पर चिंता कम होती है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP मुख्य कैमरा है। कैमरा से पोट्रेट और लैंडस्केप दोनों mode हैं। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

4. Realme Narzo 80 Lite 5G

यह मोबाइल अमेजन पर 11,999 रुपए में उपलब्ध है। फोन Rainwater Smart Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन टच का यूज़ किया जा सकता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिल रही है जो 15W वायर्ड और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग ऑफर करता है। फोन ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 32-मेगापिक्सल का GC32E2 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। कैमरा सेटअप में एक पिल-शेप्ड LED फ्लैश देखने को मिल रही है। इसके अलावा डिवाइस AI इमेजिंग और AI क्लियर फेस जैसे एडिटिंग फीचर्स भी ऑफर करता है।

5. Redmi 15 5G

Redmi 15 5G स्मार्टफोन 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ आता है, जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का होगा। स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है जो हल्का पानी और नमी झेल सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपए में लिस्टेड है लेकिन आप बैंक छूट के साथ इसे 15,000 रुपए के लगभग में खरीद पाएंगे।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।