गजब की डील: Sale में लॉन्च प्राइस से ₹7000 सस्ते हुए 43 से 55 इंच तक के Smart TV; गदर साउंड, 4K डिस्प्ले से लैस

Jan 15, 2026 05:10 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Flipkart की Republic Day Sale में Lumio Vision 7 और Vision 9 4K Smart TVs पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में 43″, 50″ और 55″ मॉडल को 7000 रुपए तक के डिस्काउंट पर बेचा जायेगा।

गजब की डील: Sale में लॉन्च प्राइस से ₹7000 सस्ते हुए 43 से 55 इंच तक के Smart TV; गदर साउंड, 4K डिस्प्ले से लैस

Smart TV at Big Discount: इस साल की Flipkart Republic Day Sale 2026 में घर मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है Lumio Vision 7 और Vision 9 4K Smart TVs अब धमाकेदार डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे। Lumio, भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे स्मार्ट टीवी ब्रांड में से एक है, और इस सेल के दौरान Lumio Vision सीरीज के टीवीज पर विशेष कीमतें और भारी छूट मिल रही हैं। यह सेल 17 जनवरी 2026 से Flipkart पर शुरू होगी, जिसमें टीवी के अलग-अलग स्क्रीन साइज और मॉडल में कीमतें पहले से कम कर दी गई हैं जिससे स्मार्ट टीवी ख़रीदना और भी आसान हो गया है।

Lumio Vision TVs सिर्फ सस्ते ही नहीं हैं ये दर्शकों को 4K Ultra HD पिक्चर, Dolby Vision HDR, Google TV सपोर्ट और शानदार ऑडियो अनुभव भी देते हैं, जिससे आपकी मूवी नाइट या गेमिंग सेशन में चार-चाँद लगेंगे।

Lumio Vision Series टीवी पर बम्पर छूट

1. लुमियो विजन 7 का 43 इंच वाला मॉडल 27,999 रुपये की नियमित कीमत के मुकाबले 21,999 रुपये में मिलेगा।

2. ल्यूमियो विजन 7 के 50 इंच और 55 इंच वेरिएंट की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 36,999 रुपये से घटकर 27,999 रुपये और 29,999 रुपये हो जाएगी।

3. ल्यूमियो विजन 9 का एकमात्र 55 इंच वेरिएंट 54,999 रुपये के लॉन्च प्राइस से कम हो कर 47,999 रुपये में छूट के बाद उपलब्ध होगा।

Lumio Vision 7 टीवी की खासियते

Lumio Vision 7 में Dolby Vision और 4K HDR10 + HLG HDR सपोर्ट भी है, जिससे पिक्चर और ज्यादा जीवंत (Vivid) दिखाई देती है। यह टीवी Google TV (Android TV बेस्ड) पर चलता है, जिससे Netflix, YouTube, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे ऐप आसानी से चलाए जा सकते हैं। Lumio Vision 7 के स्पीकर्स में Dolby Atmos एवं Dolby Audio का सपोर्ट है, जो ऑडियो को सिनेमाई अनुभव जैसा बनाता है। कंपनी के अनुसार टीवीज़ में एक quad-speaker सिस्टम लगा है, जो हाई-क्वालिटी साउंड प्रोड्यूस करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi, Bluetooth, कई HDMI (एक eARC सपोर्ट सहित) और USB पोर्ट मिलते हैं, जिससे आप गेमिंग कंसोल, साउंडबार या पेन ड्राइव भी कनेक्ट कर सकते हैं।

Lumio Vision 9 टीवी की खास बातें

अगर आप थोड़ा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो Lumio Vision 9 55-इंच मॉडल शानदार ऑप्शन है। यह Mini-LED पैनल के साथ आता है, जिसमें 900 nits तक पीक ब्राइटनेस और बढ़िया कंट्रास्ट मिलता है। Vision 9 में भी Dolby Vision HDR, 4K रिज़ॉल्यूशन और Dolby Atmos साउंड मिलेगा, जिससे यह मूवी, गेम और स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त टीवी बन जाता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।