गजब की डील: ₹13,299 में खरीदें Motorola का 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी, 24GB रैम, 50MP AI कैमरा फोन
फ्लिपकार्ट वैलेंटाइन डे सेल में मोटोरोला 7000mAh की सुपर बैटरी, दमदार 50MP AI कैमरा फोन Moto G57 Power मिल रहा सस्ता। यह फोन इस सेल में बैंक ऑफर्स के साथ 1700 रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है। देखें पूरी डील:

Moto G57 Power at Discount: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रही वैलेंटाइन डे सेल में कई स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर दिए जा रहे हैं। इस सेल में मोटोरोला के पावरफुल बैटरी वाले मिलिट्री ग्रेड फोन Moto G57 Power को 1700 तक की सीधी छूट पर बेचा जा रहा है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं वीडियो देखने और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा हो, तो यह ऑफर आपके काम का हो सकता है। आइए जानते हैं इस डील की डिटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto G57 Power 5G पर तगड़ा ऑफर्स
सबसे पहले आपको बता दें कि Moto G57 Power 5G को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया। लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन डे सेल में 1000 रुपए की सीधी छूट के साथ 13,999 रुपए में लिस्टेड है।
इसके साथ ही बैंक कार्ड से खरीदने पर आपको 700 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जायेगा। जिससे फोन की कीमत 1700 रुपए तक कम हो जाएगी। बैंक छूट के साथ आप फोन को 13,299 रुपए में खरीद पाएंगे। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप उसे एक्सचेंज पर और छूट का फायदा ले सकते हैं।
Moto G57 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Moto G57 Power 5G को प्रीमियम और मजबूत डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। इसके बैक पैनल में सिलिकॉन-कार्बन बेस्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, जिससे यह फोन रोजमर्रा की हल्की गिरावट और झटकों को झेल सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.72-इंच का बड़ा LCD पैनल मिलता है, जिसका FHD+ रिज़ॉल्यूशन है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद रहती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है, जो स्क्रैच और हल्की गिरावट से बचाव करता है। Moto G57 Power 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने के लिए बनाई गई है। यह 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे जरूरत पड़ने पर फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो साफ और डिटेल वाली तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है, जिससे वाइड एंगल फोटो ली जा सकती हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB की हार्डवेयर RAM और 16GB की वर्चुअल रैम है जिससे टोटल 24GB रैम मिल जाती है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जिससे फोन जल्दी और सुरक्षित तरीके से अनलॉक किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Pantone Corsair




