
बड़ा मौका: ₹10,149 में खरीदें DSLR जैसे 108MP कैमरा, 16GB रैम, 120Hz डिस्प्ले वाला गदर 5G फोन
10-12 हजार रुपए में खरीदना चाहते हैं 108MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन तो अमेजन की यह बेस्ट डील है। लॉन्च प्राइस से हुआ बेहद सस्ता:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Cheapest 108MP Camera Phone: फोन लेने से पहले सबसे बड़ी चीज जो बजट यूजर्स देखते हैं वो है कैमरा ऐसे में अगर आप कम बजट में एक अच्छा 108MP कैमरा खरीदना चाहते हैं तो पोको का यह फोन आपके लिए बेस्ट चॉइस है। पोको के इस फोन को बेस्ट बजट 5G फोन का अवार्ड भी मिला है। Poco M6 Plus 5G इस समय Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। फोन लॉन्च प्राइस से 4,350 रुपए तक सस्ता मिल रहा है। खास बात यह है कि इसमें आपको 108 मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मिलता है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलता है। डिटेल में जानिए इस डील के बारे में:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Poco M6 Plus 5G पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट
Amazon पर बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए इस समय एक जबरदस्त डील सामने आई है। Poco का पॉपुलर 5G स्मार्टफोन Poco M6 Plus 5G अब भारी कटौती के बाद सिर्फ 10,899 रुपए में लिस्ट किया गया है। खास बात यह है कि भारतीय बाजार में यह फोन 14,499 रुपए में लॉन्च हुआ था। यानी आपको सीधे तौर पर ग्राहकों को 3,300 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
बैंक और एक्सचेंज ऑफर से और सस्ता
केवल कीमत में कटौती ही नहीं, बल्कि अमेजन इस फोन पर कई अतिरिक्त ऑफर्स भी दे रहा है। अगर ग्राहक Bandhan Bank Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको 750 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 6,800 रुपए तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। बैंक छूट के बाद आप इस फोन को 10,149 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। हालांकि एक्सचेंज का पूरा फायदा पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और उसकी वर्किंग स्थिति पर निर्भर करेगा। सही एक्सचेंज डील मिलने पर Poco M6 Plus 5G की प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है।
Poco M6 Plus 5G के 5 दमदार फीचर्स
1. डिस्प्ले: Poco M6 Plus 5G में 6.79-इंच की बड़ी FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए शानदार अनुभव देती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप नेविगेशन बेहद स्मूद लगता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
2. परफॉर्मेंस: फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 Accelerated Edition प्रोसेसर दिया गया है, जो इस कीमत में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग बिना किसी परेशानी के की जा सकती है। 6GB RAM की वजह से मल्टीटास्किंग भी स्मूद रहती है।
3. कैमरा: इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका 108MP प्राइमरी कैमरा है, जो अच्छी रोशनी में शार्प और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी मिलता है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो बेहतर बनती हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4. बैटरी: Poco M6 Plus 5G में 5,030mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल जाती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
5. सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी: यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है, जो क्लीन और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, इंफ्रारेड और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Misty Lavender






