Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Biggest 7000mAh battery fastest charging Realme Narzo 90 5G launched in india waterproof bright display phone rs 16999
₹16,999 में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, सबसे चमकदार डिस्प्ले वाला वाटरप्रूफ 5G फोन, 6 साल की बैटरी गारंटी भी

₹16,999 में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, सबसे चमकदार डिस्प्ले वाला वाटरप्रूफ 5G फोन, 6 साल की बैटरी गारंटी भी

संक्षेप:

Realme Narzo 90 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा, IP66/68/69 रेटिंग और 5G कनेक्टिविटी जैसी खास खूबियां मिलती हैं। जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

Dec 16, 2025 01:08 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Realme Narzo 90 5G Launched in India: Realme ने अपनी पॉपुलर Narzo सीरीज के मिड-बजट 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 90 5G भारत में आज 16 दिसंबर 2025 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं। Realme Narzo 90 5G में 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है। इसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में रिचार्ज हो जाता है। फोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा रखने का दावा है। इसके अलावा यह डिवाइस डस्ट और वाटर रेज़िस्टेंस (IP66/68/69) रेटिंग से लैस है। Realme Narzo 90 5G को Amazon India और Realme India वेबसाइट के जरिये खरीदा जा सकेगा।

Realme Narzo 90 5G की कीमत

भारत में Realme Narzo 90 5G के शुरुआती 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है।

ये भी पढ़ें:₹61,910 तक सस्ते मिल रहे Sony Bravia के 43, 50, 55, 65 इंच Smart TV, आधी कीमत पर

Realme Narzo 90 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले और डिज़ाइन: Realme Narzo 90 5G में बड़ी 6.8-इंच OLED/AMOLED डिस्प्ले है, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4000 nits पीक ब्राइटनेस जैसी खूबियां हैं। फोन की मोटाई 7.79mm है।

कैमरा: Narzo 90 5G में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ एक मजबूत कैमरा सेटअप शामिल है। फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जो पोर्ट्रेट, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उच्च गुणवत्ता वाली इमेज और वीडियो कैप्चर करेगा।

बैटरी और चार्जिंग: Realme Narzo 90 5G की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है इसकी विशाल 7000mAh टाइटन बैटरी। यह बैटरी दिनभर का लगातार उपयोग जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और कॉलिंग को आराम से संभाल सकती है। फोन 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी कम समय में जल्दी चार्ज होती है।

IP रेटिंग और बिल्ड क्वालिटी: Narzo 90 5G में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है, जो इसे धूल, पानी और रोजाना के उपयोग में बेहतर सुरक्षा देता है।

चिपसेट और परफॉर्मेंस: Realme Narzo 90 5G में MediaTek Dimensity 7400 SoC भी मिलने की अफ़वाह है, जो एक दमदार मिड-रेंज 5G प्रोसेसर है और रोज़मर्रा के साथ ही गेमिंग और मल्टीटास्किंग है।

कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर: Realme Narzo 90 5G में 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।