3700mAh की सबसे बड़ी बैटरी वाला Nokia का धांसू फोन हुआ लॉन्च, 40 दिन तक चलेगा, दूसरे फोन को भी करेगा चार्ज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

3700mAh की बड़ी के साथ लॉन्च हुआ Nokia का नया फीचर फोन है। Nokia 300 Charge फोन 40 दिन तक स्टैंडबाय, 37 घंटे का टॉक टाइम और 10W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर शानदार फीचर मिलते हैं। जानें कीमत और खूबियां।

Nokia 300 Charge
Nokia 300 Charge में 3700mAh Battery, एक बटन दबाते ही दूसरा फोन चार्ज

स्मार्टफोन के दौर में जहां फोन की बैटरी को लेकर रोजाना चार्जर साथ रखने की जरूरत पड़ती है, वहीं Nokia ने एक ऐसा फीचर फोन लॉन्च किया है जो अपनी बड़ी बैटरी और Power Bank जैसे फीचर की वजह से चर्चा में है। कंपनी ने Nokia 300 Charge को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3,700mAh की रिमूवेबल बैटरी है। फीचर फोन के हिसाब से यह काफी बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज होने के बाद 40 दिन तक Standby और करीब 37 घंटे तक लगातार टॉक टाइम दे सकता है।

इसमें 10W Reverse Charging का फीचर दिया गया है। यानी जरूरत पड़ने पर यह फोन दूसरे Compatible फोन, ईयरबड्स या छोटे USB डिवाइस को भी Battery दे सकता है। इसके लिए फोन के साइड में एक अलग ‘Out’ बटन दिया गया है। USB Type-C पोर्ट से यह फीचर फोन दूसरे डिवाइस के लिए Power Bank की तरह काम कर सकता है।

Nokia 300 Charge के शानदार फीचर्स की लिस्ट

Nokia 300 Charge में 2.4 इंच का QVGA LCD Display दिया गया है। इसका Resolution 320x240 पिक्सल है। फोन में पुराने नोकिया फीचर फोन वाला Physical Keypad Experience मिलता है। इसका फोकस मनोरंजन या हाई-एंड ऐप्स के बजाय कॉलिंग और बेसिक इस्तेमाल पर है।

फोन के Hardware Specifications भी काफी बेसिक हैं। इसमें Unisoc SC6531E Processor, 4MB RAM और 4MB Internal Storage दी गई है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए 32GB तक MicroSD Card का सपोर्ट मिलता है। फोन S30+ Operating System पर चलता है।

Nokia 300 Charge में Rear Camera भी दिया गया है। इसमें QVGA Rear Camera के तौर पर लिस्ट किया गया है। फोन में एक High-Power LED Torch दी गई है। HMD का दावा है कि यह Torch Nokia 105 की Torch की तुलना में चार गुना तक ज्यादा Bright है। रात में रास्ता देखने या बिजली चले जाने जैसी स्थिति में यह फीचर काफी काम आ सकता है।

Connectivity की बात करें तो Nokia 300 Charge 2G Network पर काम करता है और 900MHz तथा 1800MHz GSM Bands को सपोर्ट करता है। इसमें Dual Mini SIM सपोर्ट भी दिया गया है। Nokia 300 Charge का वजन करीब 138 ग्राम है। फोन को तीन रंगों में ख़रीदा जा सकता है जो Green, Sandstone और Black। कंपनी इसे ऐसे डिजाइन के साथ पेश कर रही है जिसे हाथ में पकड़ना आसान हो।

Nokia 300 Charge की कीमत

Nokia 300 Charge को फिलीपींस में ही लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत फिलीपींस में 2,190 Philippine Pesos रखी गई है। भारतीय कीमत के हिसाब से 3,637 रुपए। HMD ने Nokia 300 Charge को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, लेकिन अभी तक भारत में इसकी बिक्री की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इसकी बिक्री फिलीपींस में होने की जानकारी है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़3700mAh की सबसे बड़ी बैटरी वाला Nokia का धांसू फोन हुआ लॉन्च, 40 दिन तक चलेगा