
SBI ग्राहक सावधान! Aadhaar नहीं अपडेट किया तो बंद हो जाएगा YONO? आपकी जेब खाली करने की साजिश!
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि SBI YONO ऐप Aadhaar अपडेट न करने पर ब्लॉक हो जाएगा। PIB Fact Check ने इसे फेक बताया है। जानें कैसे हो रही ठगी, किन मैसेज से रहें सावधान और SBI ने ग्राहकों को क्या चेतावनी दी है।
SBI YONO App Get Blocked Scam: पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक ऐसा संदेश तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यदि ग्राहक अपना Aadhaar अपडेट नहीं करते, तो उनका SBI YONO ऐप ब्लॉक कर दिया जाएगा। मैसेज में यूजर को एक APK फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है, जिसके जरिये कथित रूप से Aadhaar डिटेल्स अपडेट करने का दावा किया जा रहा है। इस मैसेज ने लाखों YONO यूजर्स में डर पैदा कर दिया है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। PIB Fact Check ने साफ कर दिया है कि यह संदेश पूरी तरह फेक और फ्रॉड है, जिसका उद्देश्य यूजर्स का डेटा चुराना है।
क्या दावा किया जा रहा था वायरल मैसेज में?
इस फेक मैसेज में SBI के नाम से लिखा है कि “आपके YONO अकाउंट को आज रात से ब्लॉक कर दिया जाएगा क्योंकि आपका Aadhaar अपडेट नहीं है।” इसके साथ ही मैसेज के नीचे एक APK फ़ाइल भेजी जाती है जिसका नाम “SBI KYC Aadhaar Update.apk” होता है। स्कैमर्स चाहते हैं कि यूजर इस फ़ाइल को इंस्टॉल करें, जिससे उनका मोबाइल फोन हैक होकर बैंकिंग डेटा, पासवर्ड, ओटीपी और UPI PIN तक खतरे में आ जाए।
PIB Fact Check ने क्या कहा?
PIB Fact Check ने इस पूरे मामले को फेक करार दिया है। PIB ने साफ कहा कि SBI कभी भी WhatsApp, SMS या Email के जरिए किसी भी तरह की APK फ़ाइल भेजकर Aadhaar अपडेट करने को नहीं कहता। इसके अलावा, SBI ने भी अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर चेतावनी देते हुए कहा है कि ग्राहक ऐसे लिंक, APK या मेल पर कतई भरोसा न करें।
SBI YONO और Aadhaar अपडेट का असली प्रोसेस क्या है?
अगर आपको वाकई Aadhaar अपडेट करना है या KYC पूरा करना है, तो इसके लिए SBI के पास कानूनी और सुरक्षित प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। आप सिर्फ इन तरीकों से KYC या Aadhaar अपडेट कर सकते हैं: नजदीकी SBI ब्रांच में जाकर, SBI की आधिकारिक वेबसाइट या YONO ऐप के सुरक्षित सेक्शन से, Aadhaar अपडेट करने के लिए UIDAI के अधिकृत सेंटर से, SBI कभी भी APK इंस्टॉल करने, लिंक क्लिक करने, या WhatsApp के जरिए कोई डॉक्यूमेंट भेजने को नहीं कहता।
यह फेक मैसेज खतरनाक क्यों है?
इस तरह के फेक मैसेज साइबर क्रिमिनल्स द्वारा यूजर्स को फंसाने की सबसे आम ट्रिक है। ऐसे APK ऐप्स में आमतौर पर स्पाईवेयर, मालवेयर या कीलॉगर होते हैं जो आपके फोन से: बैंकिंग पासवर्ड, UPI PIN, OTP, Debit/Credit कार्ड जानकारी, Contacts और Gallery सब कुछ चोरी कर सकते हैं। एक बार फोन हैक हो जाए, तो स्कैमर्स आपके YONO अकाउंट से लेकर आपके Paytm, GPay और UPI तक सब कुछ कंट्रोल कर सकते हैं।
ऐसे फेक मैसेज से कैसे बचें?
सभी बैंक ग्राहकों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
- कोई भी अज्ञात APK फ़ाइल या ऐप डाउनलोड न करें
- WhatsApp, SMS या Social Media पर आए SBI या Aadhaar लिंक पर क्लिक न करें
- मोबाइल पर किसी भी अनजान नंबर से आया मैसेज तुरंत रिपोर्ट करें
- फोन में थर्ड-पार्टी ऐप इंस्टॉलेशन (Unknown Sources) हमेशा OFF रखें
- किसी को भी Aadhaar नंबर, बैंक डिटेल या OTP न दें
SBI ने क्या सलाह दी है?
SBI ने कहा है कि यदि किसी ग्राहक को ऐसा मैसेज मिला है, तो उसे तुरंत
📩 report.phishing@sbi.co.in
पर रिपोर्ट करें। SBI ने यह भी दोहराया कि बैंक कभी भी ग्राहकों से OTP, PIN, Password, Card details और Aadhaar details नहीं मांगता।
क्या सच में YONO ब्लॉक हो सकता है?
YONO तब ही ब्लॉक होता है जब: आप खुद पासवर्ड गलत दर्ज करते रहें, आप KYC की समय सीमा बैंक के आधिकारिक नोटिस के बाद भी पूरी नहीं करते, आपके अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है, लेकिन Aadhaar अपडेट न करने से YONO ब्लॉक होना पूरी तरह झूठ है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




