अब ATM की जरूरत नहीं Paytm ऐप से ऐसे निकालें सीधे पैसे, फोन छूते ही होगा पेमेंट नहीं डालना पड़ेगा UPI PIN भी
Paytm ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और कार्डलेस ATM विड्रॉल फीचर शुरू किया है। अब फिंगरप्रिंट से पेमेंट और बिना कार्ड के कैश निकालना हुआ आसान।

Paytm ने बड़ा अपडेट पेश किया है, जिससे UPI पेमेंट और कैश निकालना दोनों पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है। कंपनी ने अब अपने ऐप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अब फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। अब तक UPI पेमेंट के लिए PIN डालना जरूरी होता था, लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को हर बार PIN याद रखने या डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं, Paytm ने कार्डलेस ATM विड्रॉल की सुविधा भी शुरू कर दी है। यानी अब आप बिना ATM कार्ड के भी सीधे मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी और सुरक्षित ट्रांजैक्शन चाहते हैं।
अब फिंगरप्रिंट और फेस से होगा UPI पेमेंट
Paytm ने अपने ऐप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर जोड़ दिया है, जिससे अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस लॉक के जरिए UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अब हर बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होगी। बस फोन अनलॉक करें और पेमेंट कन्फर्म हो जाएगा। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिर्फ सुविधा ही नहीं, बल्कि सिक्योरिटी भी बढ़ाता है। फिंगरप्रिंट और फेस डेटा हर यूजर के लिए यूनिक होता है, जिससे फ्रॉड का खतरा कम हो जाता है।
बिना कार्ड के ATM से निकालें पैसे
Paytm का दूसरा बड़ा अपडेट है बिना कार्ड के ATM से पैसे निकलना है। अब यूजर्स बिना ATM कार्ड के भी पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको Paytm ऐप में जाकर कैश विड्रॉल ऑप्शन चुनना होगा और ATM मशीन पर QR कोड स्कैन करना होगा। बिना ATM कार्ड के कैश निकालने का प्रोसेस काफी आसान है। पहले Paytm ऐप में जाकर विड्रॉल ऑप्शन चुनें, फिर ATM पर QR कोड स्कैन करें और ऑथेंटिकेशन पूरा करें। इसके बाद मशीन से पैसे निकल जाएंगे। यह नया अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर ATM कार्ड साथ रखना भूल जाते हैं या PIN याद नहीं रखते।
Paytm में फिंगरप्रिंट और से UPI पेमेंट कैसे करें?
सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप को अपडेट कर लें, क्योंकि यह फीचर लेटेस्ट वर्जन में ही मिलेगा। इसके बाद ऐप खोलें और प्रोफाइल या सेटिंग्स सेक्शन में जाएं, जहां आपको Security या Biometric Authentication का ऑप्शन मिलेगा। अब यहां से फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक को ऑन कर दें। एक बार यह सेट हो जाने के बाद जब भी आप UPI पेमेंट करेंगे, तो PIN डालने की जगह आपसे फिंगरप्रिंट या फेस से ऑथेंटिकेशन मांगा जाएगा।
बिना ATM कार्ड के Paytm से पैसे कैसे निकालें
बिना कार्ड के ATM से पैसे निकलनने का प्रोसेस भी काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले Paytm ऐप खोलना होगा और “Cash Withdrawal” या “ATM Withdrawal” का ऑप्शन चुनना होगा। अब आप जितनी राशि निकालना चाहते हैं, उसे एंटर करें। इसके बाद ऐप एक QR कोड या रिक्वेस्ट जनरेट करेगा। अब पास के उस ATM पर जाएं, जहां QR स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो। वहां ATM स्क्रीन पर “Cardless Withdrawal” या QR स्कैन का ऑप्शन चुनें और अपने Paytm ऐप से QR कोड स्कैन करें।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


