काम की बात: WhatsApp पर ‘Hello’ भेजो और जानो PF में कितना पैसा है, वेबसाइट पर लॉग इन का झंझट होगा खत्म
EPFO जल्द WhatsApp बेस्ड नई सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा। जिससे यूजर्स PF का बैलेंस, क्लेम स्टेटस और लास्ट 5 लेनदेन सिर्फ ‘Hello’ भेजकर चेक कर पाएंगे।

EPFO on WhatsApp Soon: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO जल्द एक बड़ी सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अब PF बैलेंस देखने, क्लेम स्टेटस चेक करने और आखिरी 5 Transactions जानने के लिए बार-बार वेबसाइट या ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO जल्द WhatsApp बेस्ड नई सेवा शुरू कर सकता है, जहां यूजर्स सिर्फ Hello भेजकर अपने PF अकाउंट की जरूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर WhatsApp इस्तेमाल करता है। ऐसे में EPFO का यह कदम करोड़ों लोगों के लिए काफी आसान और फायदेमंद साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इससे PF से जुड़ी जानकारी चेक करने का पूरा प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। अभी PF की जानकारी देखने के लिए UAN Portal, UMANG App या EPFO वेबसाइट पर लॉगिन करना पड़ता है, लेकिन नई सुविधा आने के बाद यह काम कुछ सेकेंड में हो सकता है।
सरकार लगातार EPFO 3.0 के तहत डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में WhatsApp सर्विस को बड़ा कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में PF से जुड़ी कई दूसरी सुविधाएं भी WhatsApp के जरिए उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
सिर्फ ‘Hello’ भेजकर मिलेगी जानकारी
CNBC TV 18 की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर सिर्फ “Hello” भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट या ऑटोमेटेड सिस्टम यूजर को जरूरी विकल्प दिखाएगा। वहां से Balance Check, Claim Status या Transaction History जैसी जानकारी चुनी जा सकेगी। यह सुविधा बैंकिंग सेक्टर की WhatsApp सेवाओं जैसी हो सकती है, जहां ग्राहक आसानी से अकाउंट की जानकारी चेक कर लेते हैं।
नई WhatsApp सुविधा के जरिए यूजर्स अपने PF खाते का बैलेंस तुरंत देख पाएंगे। इसके अलावा आखिरी पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी भी मिलेगी। यानी अकाउंट में कब पैसा जमा हुआ, कितना आया या निकासी हुई या नहीं, यह सबकुछ आसानी से देखा जा सकेगा। अभी कई लोग PF बैलेंस चेक करने के लिए SMS, मिस्ड कॉल या UMANG App का इस्तेमाल करते हैं। EPFO पहले से SMS और मिस्ड कॉल जैसी सुविधाएं देता है।
Claim Status ट्रैक करना होगा आसान
PF निकालने के बाद सबसे बड़ी चिंता Claim Status को लेकर रहती है। लोग बार-बार वेबसाइट खोलकर देखते हैं कि पैसा कब आएगा। नई WhatsApp सेवा से यह परेशानी काफी कम हो सकती है। यूजर WhatsApp चैट में जाकर आसानी से अपना Claim Status ट्रैक कर पाएंगे। इससे पता चल जाएगा कि क्लेम प्रोसेस में है, अप्रूव हो चुका है या पैसा अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है। WhatsApp पहले से ही लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इसलिए PF जानकारी देखने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने या वेबसाइट याद रखने की जरूरत नहीं होगी। इससे समय भी बचेगा और सुविधा भी बढ़ेगी।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


