Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Big shock WhatsApp could be banned in Russia WhatsApp Says Russia Has Tried to Block Its Messaging Service
बड़ा झटका! इस देश में WhatsApp पर लग सकती है रोक, यूजर्स में मचा हड़कंप

बड़ा झटका! इस देश में WhatsApp पर लग सकती है रोक, यूजर्स में मचा हड़कंप

संक्षेप:

रूस की सरकार ने Meta के WhatsApp को पूरी तरह से ब्लॉक करने की कोशिश की है, ताकि देश के 100 मिलियन से अधिक यूजर्स को स्थानीय स्टेट-बैक्ड मैसेजिंग ऐप MAX पर लाया जा सके। WhatsApp ने इस कदम की निंदा की है।

Feb 12, 2026 09:03 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रूस की सरकार और लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp के बीच तकनीकी तनाव बढ़ गया है। हाल ही में WhatsApp ने बताया कि रूसी अधिकारियों ने WhatsApp की सर्विस को पूरी तरह ब्लॉक करने की कोशिश की है। यह कदम रूस की नई डिजिटल नीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसके साथ ही इस स्ट्रेटेजी का मकसद सरकारी ऐप MAX को बढ़ावा देना है। रूस में करीब 100 मिलियन से अधिक लोग WhatsApp रोजाना यूज करते हैं। WhatsApp ने रूस के इस प्रयास की कड़ी निंदा की है और कहा है कि वह पूरी कोशिश करेगा कि यूजर्स जुड़े रहें।

क्यों करना चाहता रूस WhatsApp को ब्लॉक

रूस की सरकार समय-समय पर विदेशी टेक कंपनियों पर कंट्रोल बढ़ाती जा रही है। पिछले कुछ सालों में उसने Facebook और Instagram को देश में बैन कर दिया है और YouTube की सर्विस को भी सुस्त कर दिया है। रूस के नियामक Roskomnadzor ने WhatsApp को इंटरनेट के “ऑनलाइन डायरेक्टरी” से हटा दिया, जिससे यूजर्स को ऐप तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि WhatsApp पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन कई लोगों को ऐप काम कर रहा है या सीमित रूप से काम कर रहा है।

इससे आम लोगों को क्या असर पड़ेगा

अगर WhatsApp पूरी तरह से ब्लॉक हो जाता है, तो रूस के 100 मिलियन से ज्यादा लोग जिनके लिए WhatsApp प्राइमरी चैट ऐप है परेशान हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार से बात करने, ग्रुप चैट, मीडिया शेयरिंग और बिजनेस कम्युनिकेशन तक सब कुछ इस ऐप पर होता है। अगर WhatsApp नहीं चलेगा तो यूजर्स को दूसरों ऐप्स की तरफ जाना पड़ेगा।

रूस ने माना है कि WhatsApp को वापस देश में काम करने के लिए स्थानीय कानून मानने होंगे और सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करनी होगी। अगर Meta रूसी नियमों को नहीं मानती है तो वापसी की संभावना कम ही है। यह कदम अचानक नहीं आया पिछले कुछ समय से रूसी सरकार ने WhatsApp और Telegram पर कॉल सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया था, और 2025 में डाटा-शेयरिंग मुद्दों को लेकर भी रूसी नियामक ने चेतावनी दी थी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;