बड़ा झटका! Realme, Redmi और Motorola के फोन रातों-रात हुए महंगे, ₹3000 तक बढ़ी कीमत, ये 16 स्मार्टफोन्स हुए महंगे
भारत में Realme, Redmi, AI Plus और Motorola के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में 500 से 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। इस लिस्ट में 16 फोन्स के नाम हैं जिनकी कीमत में बड़ा असर हुआ है।

Smartphones Get Costlier: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत में कई पॉपुलर फोन्स की कीमतें बढ़ो गई है, जिससे यूजर्स को बड़ा झटका लगा है। Realme, Redmi, Ai Plus, Motorola और कुछ अन्य ब्रांड्स ने अपने कई मौजूदा फोन्स की कीमतें लॉन्च प्राइस से बढ़ा दी हैं। सबसे खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ महंगे फोन्स तक सीमित नहीं है, बल्कि बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स भी अब महंगे हो गए हैं। यानी अब एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक हर कैटेगरी में कीमतें बढ़ी हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बताया जा रहा है कि यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू हुआ है और करीब 16 स्मार्टफोन्स की कीमतों में 500 से लेकर 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में अगर आप फोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
इन 16 स्मार्टफोन्स की बढ़ी कीमत
1. Motorola G06 Power
2. Ai+ Pulse
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
3. Ai+ Nova 5G
4. Redmi 15C 5G
5. Redmi 15 5G
6. Redmi Note 15 5G
7. Realme C71 4G
8. Realme C83 5G
9. Realme P3 Ultra 5G
10. Realme P4 Pro 5G
11. Realme P4 Lite 5G
12. Realme 15 5G
13. Realme 15T 5G
14. Realme 15x 5G
15. Realme C85 5G
16. Realme 16 Pro 5G
इतनी हुई अब इन फोन्स की कीमत
भारत में एंट्री-लेवल, अफोर्डेबल, बजट, मिड-रेंज और अपर मिड-रेंज सेगमेंट के सभी फोन महंगे हो गए हैं। Ai+ Pulse, जो 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7,999 रुपये में मिल रहा है। 6GB + 128GB वेरिएंट भी 500 रुपए महंगा हो गया है। वहीं Redmi 15C 5G का 4GB + 128 GB भारत में 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 1,500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ यह 15,499 रुपये का हो गया है।
मोटोरोला की बात करें तो, Moto G06 Power जो 7499 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब इसकी कीमत में 2500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत 9,999 रुपये हो गई है। वहीं, रियलमी की बात करें तो Realme P3 Ultra की कीमत में अब 3000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे 8 GB + 256 GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Grey














