बुरी खबर! 3000 रुपए महंगे हुए 6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाले Poco के दो दमदार 5G फोन

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

POCO के दो दमदार 5G स्मार्टफोन अचानक 3000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। यह फोन 6500mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड मजबूती और पावरफुल फीचर्स से लैस है। जानें कौन-कौन सा मॉडल कितने रुपए हुआ महंगा।

बुरी खबर! 3000 रुपए महंगे हुए 6500mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाले Poco के दो दमदार 5G फोन

टेक कंपनी POCO ने अपने दो पॉपुलर 5G स्मार्टफोन्स की कीमत में अचानक 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि ये दोनों फोन मिलिट्री ग्रेड मजबूती और लंबी बैटरी लाइफ जैसे दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। पोको ने POCO M8 और X8 Pro सीरीज की कीमत में बढ़ोतरी की है, ये फोन्स अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। नई कीमत लागू हो चुकी है इसलिए अब ग्राहकों को वही फोन खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। POCO ने चुपचाप अपने कुछ वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई है और नई कीमतें अब ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखाई देने लगी हैं। आइए जानते हैं किन मॉडल्स की कीमत बढ़ी है, अब नई कीमत क्या है:

POCO का कौन-सा फोन कितने रुपए हुआ महंगा

POCO M8 सीरीज

पोको ने POCO M8 और POCO X8 Pro सीरीज के फोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की है। नई कीमतें अब Flipkart और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखाई देने लगी हैं।

- अगर POCO M8 की बात करें तो इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च के समय 18,999 रुपए में आया था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 20,999 रुपए हो गई है। यानी इस मॉडल पर सीधे 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

- वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट पहले 19,999 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए 22,999 रुपए खर्च करने होंगे। इस मॉडल की कीमत में पूरे 3,000 रुपए का इजाफा हुआ है।

- टॉप 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत भी 21,999 रुपए से बढ़कर 24,999 रुपए हो गई है। यानी की 3000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

POCO X8 Pro सीरीज

- अब अगर POCO X8 Pro सीरीज की बात करें तो इसका 8GB + 256GB वेरिएंट लॉन्च के समय 32,999 रुपए में आया था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 34,999 रुपए हो गई है। यानी इस फोन पर 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

- वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट पहले 35,999 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत 37,999 रुपए पहुंच गई है।

- कंपनी ने POCO X8 Pro Max को भी महंगा कर दिया है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट पहले 42,999 रुपए में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत 44,999 रुपए हो गई है।

- वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 46,999 रुपए से बढ़कर 48,999 रुपए पहुंच गई है। यानी इस सीरीज के सभी मॉडल्स पर करीब 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

ModelLaunch PriceNew PriceTotal increase since launch
POCO M8 (6+128GB)Rs 18,999Rs 20,999Rs 2,000
POCO M8 (8+128GB)Rs 19,999Rs 22,999Rs 3,000
POCO M8 (8+256GB)Rs 21,999Rs 24,999Rs 3,000
POCO X8 Pro (8+256GB)Rs 32,999Rs 34,999Rs 2,000
POCO X8 Pro (12+256GB)Rs 35,999Rs 37,999Rs 2,000
POCO X8 Pro Max (12+256GB)Rs 42,999Rs 44,999Rs 2,000
POCO X8 Pro Max (12+512GB)Rs 46,999Rs 48,999Rs 2,000
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।