काम की बात: OnePlus यूजर्स को बड़ा झटका! एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी Nord 6 की कीमत, अब तक हुआ 6000 रुपए महंगा
OnePlus Nord 6 की कीमत भारत में एक बार फिर बढ़ गई है। यह फोन एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हो गया है। इस फोन की खासियत इसमें मिलने वाली सबसे बड़ी 9000mAh बैटरी है।

वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हो गया है। कंपनी ने अपने इस पॉपुलर स्मार्टफोन की कीमत में अचानक फिर बड़ा इजाफा कर दिया है। फोन के वेरिएंट अब एक बार फिर 1000 रुपए बढ़ गई है। पहले यह फोन 5,000 रुपये तक महंगे हुए थे। टिपस्टर संजू चौधरी ने X वेरिएंट की कीमत में हुए नवीनतम बदलाव की जानकारी दी है, जिसमें दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स की लागत लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा डॉलर की कीमत, इंपोर्ट खर्च और प्रीमियम फीचर्स भी फोन को महंगा बना रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है और अब OnePlus Nord 6 भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है।
OnePlus Nord 6 की नई कीमत
OnePlus Nord 6 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च के समय 38,999 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 42,999 रुपये हो गई है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल, जो 41,999 रुपये में लॉन्च हुआ था अब 47,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी कुछ ही समय में फोन की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
OnePlus Nord 6 के दमदार फीचर्स
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी वजह से स्क्रीन काफी स्मूद महसूस होती है, खासकर गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से संभाल सकता है। कंपनी ने इसमें 165FPS गेमिंग सपोर्ट भी दिया है, जो मोबाइल गेमर्स के लिए काफी आकर्षक फीचर माना जा रहा है।
कैमरा फीचर्स भी काफी तगड़े
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 6 में 50MP Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल और क्लियर दिखाई देते हैं। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है, जिससे बड़े एरिया की फोटो क्लिक की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बड़ी बैटरी और AI फीचर्स
OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी मानी जा रही है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह कम समय में तेजी से चार्ज हो सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें Circle to Search और Google Gemini जैसे कई AI फीचर्स भी दिए हैं। OnePlus ने इस फोन के साथ 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


