बड़ा झटका! जल्द महंगे होने वाले हैं मोबाइल, लैपटॉप और TV, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर; जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम
मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जल्द और महंगे होने वाले हैं। इसकी वजह बढ़ती लागत, कमजोर रुपया और AI की बढ़ती डिमांड को बताया जा रहा है। इसी वजह से कंपनियां भी अब कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं।

अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि जल्द टेक प्रोडक्ट्स की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। पिछले कई सालों से यह ट्रेंड उल्टा दिख रहा था क्योंकि टेक्नोलॉजी सस्ती होती जा रही थी, लेकिन अब यह ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। उनकी कीमतें फिर से उतनी ही ज्यादा हो रही हैं जितनी 6-8 साल पहले हुआ करती थीं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इन चीजों को बनाने में कंपनियों का खर्च काफी बढ़ गया है जैसे पार्ट्स महंगे हो गए हैं, चिप्स की कीमत बढ़ गई है और बाकी प्रोडक्शन कॉस्ट भी ज्यादा हो गई है।
इसका सबसे बड़ा कारण है बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट, खासकर RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतों में तेजी। साथ ही, कमजोर होता रुपया और ग्लोबल सप्लाई की समस्या भी इस बढ़ोतरी को और तेज कर रही है। ऐसे में अब यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, चाहे वह बजट फोन हो या प्रीमियम डिवाइस।
क्यों बढ़ रही मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें
टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ने के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है कंपोनेंट्स की कीमतों में तेजी। खासकर RAM और स्टोरेज जैसे पार्ट्स महंगे हो रहे हैं, क्योंकि इनकी डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा, कंपनियों का कहना है कि अब वे बढ़ती लागत को खुद नहीं झेल पा रही हैं, इसलिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है।
आजकल AI (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। AI डेटा सेंटर और सर्वर बनाने के लिए भारी मात्रा में RAM और चिप्स की जरूरत होती है। इसी वजह से कंपनियां अब इन कंपोनेंट्स को पहले AI इंडस्ट्री को दे रही हैं, जिससे मोबाइल और लैपटॉप के लिए सप्लाई कम हो रही है। सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में यह समस्या देखी जा रही है। कमजोर रुपया और ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतें भी कीमत बढ़ने की बड़ी वजह हैं।
इतने रुपए तक बढ़ सकते हैं दाम
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन की कीमतों में 6% से 10% तक बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ मामलों में यह बढ़ोतरी और ज्यादा भी हो सकती है, खासकर बजट सेगमेंट में।बता दें कि कुछ ब्रांड्स पहले ही 3,000 से 5,000 रुपए तक फोन की कीमतें बढ़ा चुके हैं। इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर आम यूजर्स पर पड़ेगा। जो लोग बजट फोन खरीदते हैं, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। कई लोग अब नया फोन खरीदने के बजाय पुराने फोन को ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


