Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Big shock for Jio Airtel Vi and BSNL increased their plans secretly by up to 12 percent soon make further price hike
बड़ा झटका! Jio, Airtel, Vi, BSNL 12% तक महंगे कर चुके हैं Plans, जल्द और बढ़ने वाली हैं कीमतें

बड़ा झटका! Jio, Airtel, Vi, BSNL 12% तक महंगे कर चुके हैं Plans, जल्द और बढ़ने वाली हैं कीमतें

संक्षेप:

कुछ टेलिकॉम कंपनियों ने नवंबर 2025 से चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। Vi और Airtel जैसे ऑपरेटर्स 7–12% तक रेट बढ़ा चुके हैं, जबकि BSNL ने वैलिडिटी कम की है। जानिए किसका प्लान कितना महंगा हुआ, और कैसे चेक करें अपना रिचार्ज।

Dec 10, 2025 07:20 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में अब फोन रिचार्ज करना सस्ता नहीं रहा। 2025 के अंतिम महीनों में, कुछ प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज और डेटा प्लान्स की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Vodafone Idea (Vi) ने 84 दिन के 509 रुपए प्लान में 7% और सालाना वाले 1,999 रुपए प्लान में 12% तक वृद्धि की है। Bharti Airtel ने बेस वॉइस-only प्लान 189 रुपए की कीमत में 10 रुपए की वृद्धि की है। वहीं, BSNL ने कुछ एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी कम कर दी है।

रिसर्चर का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ शुरुआत है अगले हफ्तों में पूरे उद्योग में पैक रेट्स बढ़ सकते हैं, ताकि टेलिकॉम ऑपरेटर्स अपनी घटती कमाई और बढ़ते परिचालन खर्चों को संतुलित कर सकें। इससे न केवल आपके रिचार्ज का खर्च बढ़ेगा, बल्कि बजट-यूजर्स को करना पड़ सकता है प्लान बदलने पर विचार।

क्यों हो रही है बढ़ोतरी इसके पीछे की वजहें

टेलिकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ सालों में 5G नेटवर्क लगाने, स्पेक्ट्रम फीस देने, tower maintenance व अन्य टेक-अपग्रेड्स में भारी निवेश किया है। इन खर्चों को संतुलित करने के लिए कंपनियां अब पुरानी कीमतों की तुलना में पैक रेट्स बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ें:ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, टॉप 10 में 5 Samsung के फोन्स

हाल के रिपोर्ट्स में दिखा है कि कई टेलिकॉम कंपनियों की रेवेन्यू वृद्धि कम हुई है। September क्वार्टर में रेवेन्यू वृद्धि 10% तक सीमित रही, जो पहले 14–16% हुआ करती थी। इस गिरावट को रोकने के लिए कंपनियों ने प्रीपेड प्लान्स महंगे करना शुरू कर दिया है। कई ऑपरेटर्स के लिए लागत बढ़ने और प्रतिस्पर्धा के बीच ऑपरेटिंग मार्जिन दबाव में है। टैरिफ बढ़ाने से उन्हें अपने खर्चों को मैनेज करने और भविष्य में नेट्वर्क एवं सेवाओं को अपडेट रखने में मदद मिलेगी।

कौन-कौन से प्लान्स हुए महंगे या बदले

Vodafone Idea: 1,999 रुपए वार्षिक प्रीपेड प्लान +12%, 509 रुपए (84-दिन) प्लान +7% बढ़ाए।

Bharti Airtel: वॉइस-ओनली प्लान 189 रुपए में 10 रुपए का इज़ाफा।

BSNL: कुछ एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी घटाई कीमत तो नहीं बढ़ी, लेकिन वैलिडिटी कम हो गई है। विश्लेषक मान रहे हैं कि आने वाले हफ्तों में 1.5 GB/दिन जैसे लोकप्रिय डेटा प्लान्स की कीमत में लगभग 50 रुपए प्रति 28-दिन चक्र के हिसाब से बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से ₹4000 सस्ता हुआ Samsung का 50MP कैमरा वाला Best-Selling फोन
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।