Flight और Train टिकट कैंसिल करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार बदल सकती है Refund Rules
ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर ज्यादा कैंसिलेशन चार्जेज वसूलने को लेकर सरकार और रेगुलेटर्स की नजर है। फ्लाइट, ट्रेन और ट्रेवल टिकट कैंसिल करने पर कटने वाली भारी फीस पर जांच शुरू हो सकती है।

Flight and Train Ticket Cancellation Rules: अगर आपने कभी ऑनलाइन Flight, Train या Bus Ticket बुक करके बाद में कैंसिल किया है, तो आपने एक बात जरूर नोट की होगी रिफंड उम्मीद से काफी कम मिलता है। कई बार टिकट कैंसिल करते ही बुकिंग प्लेटफार्म इतना ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज काट लेते हैं कि यूजर्स को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है। अब इसी मुद्दे पर सरकार और रेगुलेटरी एजेंसियों की नजर पड़ गई है। CNBC TV 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक कई ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर जरूरत से ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज लेने के आरोप लग रहे हैं। माना जा रहा है कि कुछ कंपनियां बेस टिकट फीस से अलग अपने अतिरिक्त Convenience Fee और Platform Charges भी रीफंड नहीं करतीं, जिससे ग्राहकों में नाराजगी बढ़ रही है।
अब इस मामले में जांच और सख्ती की तैयारी की जा रही है। अगर नियमों में बदलाव होता है, तो आने वाले समय में टिकट कैंसिल करने पर यूजर्स को ज्यादा रिफंड मिल सकता है और प्लेटफार्म को अपने चार्जेज में ट्रांसपेरेंसी दिखानी पड़ सकती है। यह खबर उन करोड़ों लोगों के लिए अहम है जो रोजाना ऑनलाइन ट्रेवल बुकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।
किन Platforms पर है नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक Flight, Train और Bus Ticket Booking से जुड़े कई बड़े Online Platforms जांच के दायरे में आ सकते हैं। इनमें वे Apps और Websites शामिल हैं जहां टिकट बुकिंग के साथ Convenience Fee और Platform Charges लिए जाते हैं। कई यूजर्स का कहना है कि टिकट कैंसिल करने के बाद सिर्फ Airline या रेलवे के चार्जेज ही नहीं कटते, बल्कि प्लेटफार्म अपनी तरफ से भी काफी पैसा काट लेते हैं। कुछ कंपनियां Convenience Fee Refund नहीं करतीं, जिससे ग्राहकों का नुकसान और बढ़ जाता है।
कैसे काम करता है Cancellation Process
जब कोई यूजर Ticket Cancel करता है, तो सबसे पहले Airline, Railway या Bus Operator अपने नियमों के हिसाब से Cancellation Fee काटता है। इसके बाद बुकिंग प्लेटफार्म भी कुछ चार्जेज काट सकता है। इसी अतिरिक्त कटौती को लेकर विवाद बढ़ रहा है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में अक्सर Convenience Fee या प्लेटफार्म Fee ली जाती है। यूजर्स का आरोप है कि टिकट कैंसिल होने के बाद भी कई प्लेटफार्म यह पैसा वापस नहीं करते, जबकि सेवा पूरी नहीं हुई होती।
Ticket Book करते समय किन बातों का रखें ध्यान
किसी भी Ticket Booking App से टिकट बुक करने से पहले उसकी Refund Policy जरूर पढ़ें। साथ ही यह भी देखें कि Cancellation पर कौन-कौन से Charges कट सकते हैं। अगर आप ज्यादा Refund चाहते हैं, तो Flexible Fare या Refundable Ticket चुन सकते हैं। हालांकि ऐसे टिकट थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन कैंसिल करने पर नुकसान कम होता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


