दुकानदारों की होगी बड़ी बचत! अब PhonePe, Paytm, GPay के लिए नहीं रखने होंगे अलग-अलग Soundbox, एक ही पर आएंगे सब Alert

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

NPCI एक ऐसा नया Soundbox सिस्टम तैयार कर रहा है जो PhonePe, Paytm, Google Pay समेत सभी UPI ऐप्स के साथ काम करेगा। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए भी पेमेंट प्रोसेस ज्यादा आसान और तेज हो सकता है।

दुकानदारों की होगी बड़ी बचत! अब PhonePe, Paytm, GPay के लिए नहीं रखने होंगे अलग-अलग Soundbox, एक ही पर आएंगे सब Alert

छोटे दुकानदारों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि National Payments Corporation of India यानी NPCI एक ऐसे नए सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसमें सिर्फ एक Soundbox से सभी UPI ऐप्स के पेमेंट अलर्ट मिल सकेंगे। भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। छोटे किराना स्टोर से लेकर बड़ी दुकानों तक हर जगह UPI पेमेंट आम हो चुका है। लेकिन दुकानदारों के सामने एक बड़ी परेशानी यह रहती है कि उन्हें अलग-अलग UPI ऐप्स के लिए अलग-अलग Soundbox और QR कोड खरीदने पड़ते हैं।

कहीं Paytm का Soundbox होता है तो कहीं PhonePe और Google Pay का। इससे दुकानों पर खर्च भी बढ़ता है और कई बार काउंटर पर जगह की भी समस्या होती है। यानी ग्राहक चाहे PhonePe, Paytm, Google Pay या किसी भी दूसरे UPI ऐप से पेमेंट करे, दुकानदार को एक ही डिवाइस पर पेमेंट रिसीव्ड की जानकारी मिल जाएगी। NPCI का यह कदम भारत के करोड़ों छोटे दुकानदारों के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ खर्च कम होगा, बल्कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम और आसान बन सकता है।

NPCI का नया Soundbox प्लान कैसे काम करेगा

NPCI एक ऐसा इंटरऑपरेबल Soundbox सिस्टम तैयार कर रहा है जो सभी UPI ऐप्स के साथ काम करेगा। अभी तक ज्यादातर Soundbox किसी एक कंपनी के QR कोड और ऐप से जुड़े होते हैं। अगर दुकानदार PhonePe और Paytm दोनों का इस्तेमाल करना चाहता है, तो उसे अलग-अलग डिवाइस रखने पड़ते हैं। लेकिन नए सिस्टम में सिर्फ एक Soundbox सभी UPI ऐप्स के पेमेंट अलर्ट देने में सक्षम होगा। ग्राहक किसी भी ऐप से पेमेंट करे, वही डिवाइस आवाज में ट्रांजैक्शन की जानकारी देगा।

भारत में लाखों छोटे दुकानदार हर महीने अलग-अलग Soundbox का किराया या सब्सक्रिप्शन फीस भरते हैं। कई कंपनियां हर डिवाइस के लिए 100 से 150 रुपए तक मासिक चार्ज लेती हैं। ऐसे में एक से ज्यादा डिवाइस रखने पर खर्च बढ़ जाता है। NPCI का नया सिस्टम आने के बाद दुकानदारों को सिर्फ एक डिवाइस रखना होगा। इससे उनका खर्च कम होगा और दुकान पर कम जगह में भी काम आसान हो जाएगा।

ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा

ग्राहकों के लिए पेमेंट करने का तरीका लगभग पहले जैसा ही रहेगा। वे अपने पसंदीदा UPI ऐप जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay या BHIM से पेमेंट कर पाएंगे। फर्क सिर्फ इतना होगा कि दुकानदार के पास अलग-अलग कंपनियों के कई Soundbox नहीं होंगे। पेमेंट होने के बाद एक ही डिवाइस से आवाज में कन्फर्मेशन मिल जाएगा। इससे पेमेंट प्रोसेस ज्यादा आसान और तेज हो सकता है। खासकर भीड़भाड़ वाली दुकानों और छोटे व्यापारियों को इसका बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।