Jio-Airtel के करोड़ों ग्राहकों को राहत, फिलहाल महंगे नहीं हो रहे रिचार्ज प्लान, 50 रुपये तक बढ़ने वाली थी कीमतें!
Jio, Airtel और Vodafone Idea के मोबाइल रिचार्ज प्लान फिलहाल महंगे होने की संभावना कम है। ग्लोबल प्रोब्लम्स और महंगाई के दबाव के चलते टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ बढ़ोतरी टाल सकती हैं। लेकिन भविष्य में 15% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

अगर आप Jio, Airtel या Vodafone Idea (Vi) के यूजर्स हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। दरअसल पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी कि देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। जुलाई 2024 में हुई बड़ी टैरिफ बढ़ोतरी के बाद कई एक्सपर्ट्स का मानना था कि अगले एक-दो साल में कंपनियां फिर से कीमतें बढ़ा सकती हैं। लेकिन अब सामने आई एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल ऐसा होने की संभावना कम नजर आ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा ग्लोबल प्रॉब्लम और बढ़ती महंगाई की वजह से टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान महंगे करने से बच सकती हैं। फ्यूल, फूड आइटम्स और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती कीमतों का असर पहले से ही आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में यदि मोबाइल प्लान भी महंगे किए जाते हैं तो ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स अब भी मानते हैं कि भविष्य में टैरिफ बढ़ोतरी होगी और अगले दौर में मोबाइल प्लान करीब 15 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं।
28 दिन वाले प्लान में 50 रुपये तक बढ़ सकता है खर्च
टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार यदि 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो 28 दिन की वैधता वाले पॉपुलर प्रीपेड प्लान की कीमत करीब 50 रुपये तक बढ़ सकती है। आज जिन प्लान्स में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है, उनकी कीमत में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे करोड़ों मोबाइल यूजर्स का महीने का खर्च बढ़ जाएगा। भविष्य में होने वाली टैरिफ बढ़ोतरी का असर सिर्फ 4G प्लान पर ही नहीं बल्कि 5G सेवाओं पर भी पड़ सकता है।
जुलाई 2024 में हुई थी बड़ी बढ़ोतरी
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने जुलाई 2024 में अपने मोबाइल प्लान की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की थी। उस समय लगभग सभी पॉपुलर रिचार्ज प्लान महंगे हुए थे। इसके बाद से यह उम्मीद थी कि कंपनियां अगले दो वर्षों के भीतर फिर से कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगली बार जब टेलीकॉम कंपनियां कीमतें बढ़ाएंगी तो मोबाइल प्लान करीब 15 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। इसका सीधा असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों पर पड़ेगा। वहीं अगर कंपनियों की इनकम में बढ़ोतरी नहीं होगी तो वे अगले कुछ महीनों में कीमतें बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


