लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


Samsung Galaxy S26 Ultra Price Cut: सैमसंग यूजर्स के लिए खुशखबरी है क्योंकि सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra की कीमत में सीधी 9,000 रुपए की कटौती कर दी है। खास बात यह है कि इस डिस्काउंट को पाने के लिए आपको किसी बैंक ऑफर, कार्ड या एक्स्ट्रा कंडीशन की जरूरत नहीं है। टिपस्टर अभिषेक यादव के X पोस्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S26 सीरीज पर ये प्राइस कट स्पेशल ऑफर के तहत सिर्फ 27 मई तक दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको Galaxy S26+ और Galaxy S26 भी 10,000 तक सस्ते में मिल जायेंगे।
Samsung Galaxy S26 Ultraकी खासियत इसमें मिलने वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो बेहद डिटेल्ड और शार्प फोटो खींचता है। साथ ही फोन में ढेर सारे AI फीचर्स भी हैं जैसे फोटो एडिटिंग, कॉल मैनेजमेंट, और स्मार्ट सुझाव। आइये आपको डिटेल में बताते हैं कि Samsung Galaxy S26 सीरीज के किस फोन की कीमत कितने रुपए है:
सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra की कीमत में कंपनी ने सीधी 9,000 रुपए की कटौती की है, जो इस सीरीज का सबसे बड़ा और सीधा डिस्काउंट माना जा रहा है। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपए रखी गई थी, लेकिन अब यह घटकर करीब 1,30,999 रुपए हो गई है। अगर वेरिएंट की बात करें, तो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल अब 1,30,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,50,999 रुपए हो गई है। वहीं टॉप 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला मॉडल अब करीब 1,80,999 रुपए में उपलब्ध है।
सबसे खास बात यह है कि यह 9,000 रुपए की कटौती बिना किसी बैंक ऑफर या कंडीशन के दी गई है, यानी यह सीधी कीमत में कमी है। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर एक्सचेंज या बैंक ऑफर जोड़कर कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे यह फोन पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गया है।
Samsung Galaxy S26 (स्टैंडर्ड मॉडल) पर भी कंपनी ने डिस्काउंट दिया है। इस फोन पर करीब 8,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 79,999 रुपए (12GB + 256GB) हो गई है। Samsung Galaxy S26+ पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट दिया है। फोन पर करीब 10,000 रुपए तक की कीमत कटौती की गई है। जिससे आप फोन को 1,09,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।