
जोर का झटका! ₹2000 तक महंगे हुए Vivo का 50MP AI कैमरा, 6500mAh बैटरी वाले मिलिट्री ग्रेड फोन
Vivo ने भारत में अपने पॉपुलर बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों ही फोन अब पहले के मुकाबले 2,000 रुपए महंगे हो गए हैं। जानें नए दाम, बदलाव की वजह:
Vivo Y31 and Vivo Y31 Pro get Price Hike: नए साल पर Vivo ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए कुछ पॉपुलर बजट 5G फोन की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे यूजर्स को तगड़ा झटका मिला है। अब तक सस्ते दाम पर उपलब्ध Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro 5G की कीमतों में क्रमशः 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है, जो इन मॉडलों को पहले की तुलना में महंगा बना देती है। Vivo Y31 को भारत में पहले 14,999 (4GB+128GB) रुपए और 16,499 (6GB+128GB) रुपए की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा था। लेकिन अब नए प्राइस रेट के तहत 4GB RAM वेरिएंट 16,999 रुपए हो गया है, जबकि 6GB RAM वेरिएंट 18,499 रुपए में बिक रहा है। जानें नई कीमतें:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo Y31 5G की नई कीमत
Vivo Y31 5G भारत में दो वेरिएंट में उपलब्ध है: 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: पहले 14,999 रुपए थी, अब 16,999 रुपए में बेचा जा रहा है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: पहले 16,499 रुपए थी, अब 18,499 रुपए में बिक रहा है।
Vivo Y31 Pro 5G के नए दाम
Vivo Y31 Pro 5G के दोनों वेरिएंट के दाम भी बढ़ गए हैं: 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: पहले 18,999 रुपए थी, अब 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: पहले 20,999 रुपए थी, अब 21,999 रुपए में बेचा जा रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro 5G के फीचर्स और स्पेक्स
Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro 5G फोन में 6.6-इंच के आस-पास के बड़े LCD डिस्प्ले मिलते हैं। परफॉर्मेंस के लिए Y31 में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है। दोनों फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और 44W फास्ट चार्जिंग की वजह से बैटरी जल्दी चार्ज भी हो जाती है। कैमरा सेक्शन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा मौजूद है, जिससे दिन की रोशनी में साफ़ और डिटेल्ड तस्वीरें ली जा सकती हैं, साथ ही सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड के साथ आ रहा है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Cosmic Blue







