Motorola यूजर्स ध्यान दें! 28 फरवरी को FREE में होगा फोन रिपेयर, नहीं लगेगा लेबर चार्ज; स्पेयर पार्ट्स पर भी छूट

Feb 24, 2026 04:57 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

मोटोरोला फोन यूजर्स के खुशखबरी है, दररसल कंपनी 28 फरवरी 2026 को Motorola Service Camp पूरे भारत में लगा रही है। इस कैंप में फ्री चेकअप, नो लेबर चार्ज, स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज पर 10% छूट जैसे खास फायदे मिलने वाले हैं।

Motorola यूजर्स ध्यान दें! 28 फरवरी को FREE में होगा फोन रिपेयर, नहीं लगेगा लेबर चार्ज; स्पेयर पार्ट्स पर भी छूट

अगर आप Motorola फोन यूजर हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। Motorola अपने यूजर्स के लिए एक खास मौका लेकर आया है। 28 फरवरी 2026, शनिवार को पूरे भारत में Motorola Service Camp आयोजित किया जा रहा है। इस दिन आप अपने Moto फोन को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के चेक करवा सकते हैं।अगर आपका Motorola फोन पहले जैसा स्मूथ काम नहीं कर रहा, बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या फोन में कोई छोटी-मोटी दिक्कत आ रही है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

इस सर्विस कैंप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां लेबर चार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी अगर आपके फोन में कोई छोटी रिपेयर की जरूरत है, तो आपको सर्विस फीस नहीं देनी होगी। इसके अलावा फ्री इंस्पेक्शन, फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट, डिवाइस सैनिटाइजेशन और स्पेयर पार्ट्स व एक्सेसरीज़ पर 10% तक की छूट भी मिलेगी। यह कैंप देशभर के सभी Motorola सर्विस सेंटर्स और कलेक्शन पॉइंट्स पर आयोजित होगा। अगर आप अपने फोन की बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है।

क्या मिलेंगे Motorola Service Champ में फायदे

इस सर्विस कैंप में कई ऐसे फायदे दिए जा रहे हैं जो आम दिनों में नहीं मिलते।

1. No Labour Charges: सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस दिन लेबर चार्ज नहीं लिया जाएगा। अगर आपके फोन में कोई छोटी रिपेयर या पार्ट बदलने की जरूरत है, तो सर्विस फीस नहीं देनी होगी।

2. Free Inspection: फोन की पूरी जांच मुफ्त में की जाएगी। टेक्नीशियन आपके फोन की बैटरी, कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन और सॉफ्टवेयर की जांच करेंगे।

3. 10% Discount on Spare Parts: अगर किसी स्पेयर पार्ट को बदलने की जरूरत पड़ती है, तो उस पर 10% की छूट दी जाएगी। इससे आपकी जेब पर कम असर पड़ेगा।

4. Free Software Update: कई बार फोन स्लो इसलिए हो जाता है क्योंकि उसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होता। सर्विस कैंप में आपका फोन मुफ्त में अपडेट किया जाएगा।

5. Free Device Sanitisation: फोन की सफाई और सैनिटाइजेशन भी फ्री में किया जाएगा। इससे फोन साफ और सुरक्षित रहेगा।

6. 10% Discount on Accessories: अगर आप नई एक्सेसरी खरीदना चाहते हैं जैसे चार्जर, केबल या अन्य आइटम, तो उन पर भी 10% तक की छूट मिलेगी।

किन लोगों को जरूर जाना चाहिए इस चैम्प में जिनका फोन स्लो हो गया है, जिनकी बैटरी जल्दी खत्म होती है, जिनके फोन में सॉफ्टवेयर गड़बड़ी आ रही है, जिनके कैमरा या स्पीकर में दिक्कत है, जो काफी समय से फोन सर्विस नहीं करवा पाए हैं। अगर आपका फोन अभी ठीक भी चल रहा है, तब भी फ्री चेकअप करवा लेना समझदारी होगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।