काम की बात: Jio का बड़ा तोहफा! ₹300 में हो जाएं टेंशन फ्री, रिचार्ज महंगे हुए तो भी नहीं बढ़ेगा Recharge का खर्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jio Prime Membership 300 रुपए में दोबारा लॉन्च हुई है। इसका फायदा यह होगा की Jio के प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को एक साल तक भविष्य की टैरिफ बढ़ोतरी से Price Protection मिलेगा। जानें सभी फायदे।

Jio
अब रिचार्ज महंगा होने की चिंता नहीं, Jio Prime में ₹300 से कम देकर मिलेगा एक साल का Price Lock

एक साल तक रहेगी Membership

Jio Prime Membership की वैधता खरीदारी की तारीख से एक साल होगी। यानी अगर कोई ग्राहक 20 अगस्त 2026 को Membership खरीदता है, तो उसकी एक साल की अवधि उसी तारीख से शुरू होगी। यह बात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कैलेंडर ईयर के हिसाब से नहीं बल्कि खरीदारी की तारीख के आधार पर चलने वाली Membership है।

Priority Customer Support भी मिलेगा

Jio Prime का फायदा सिर्फ रिचार्ज की कीमत तक सीमित नहीं है। कंपनी ने Members के लिए Priority Customer Support की भी बात कही है। इसका मतलब है कि Prime Members को कस्टमर सर्विस के लिए एक Dedicated Support Channel उपलब्ध कराया जाएगा। यानी अगर सर्विस, रिचार्ज या किसी अन्य समस्या को लेकर मदद चाहिए, तो Prime ग्राहकों को प्राथमिकता वाली सहायता मिल सकती है।

Jio Prime Membership कहां से खरीद सकते हैं?

अगर आप Jio Prime Membership लेना चाहते हैं तो इसके लिए कई ऑप्शन हैं। ग्राहक इसे MyJio App, Jio की वेबसाइट, Jio Store और Jio Partner Stores के जरिए खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदने के लिए MyJio ऐप खोलकर Membership से जुड़ा विकल्प देखा जा सकता है। वहीं जिन ग्राहकों को ऐप से खरीदारी करने में परेशानी होती है, वे नजदीकी Jio Store या Partner Store से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Jio का तोहफा! ₹300 में हो टेंशन फ्री, रिचार्ज महंगे हुए तो भी नहीं बढ़ेगा खर्च