मौका! Amazon Sale में ₹4250 तक सस्ते मिल रहे 50MP सेल्फी कैमरा, दो डिस्प्ले, AI फीचर्स वाले Lava के 8 ऑल-राउंडर फोन्स
अमेजन ग्रेट समर सेल 2026 आज से शुरू हो गई है। इस सेल में लावा के बजट स्मार्टफोन्स Agni, Blaze, Bold और Play सीरीज पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानिए किस फोन पर कितने की छूट है।
देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने Amazon Great Summer Sale 2026 के दौरान अपने कई स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट का ऐलान किया है। अमेजन की सेल आज 8 मई से शुरू हो गई है और 13 मई तक चलेगी। इस दौरान यूजर्स को बैंक ऑफर्स, EMI डिस्काउंट और एक्स्ट्रा बंप-अप ऑफर्स का फायदा मिलेगा। इस सेल में कंपनी के पॉपुलर सीरीज के फोन्स Agni, Blaze, Bold और Play के फोन्स शामिल हैं। सेल में लावा के स्मार्टफोन्स पर 4 हजार रुपये से ज्यादा की छूट दी जा रही है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं कि अमेजन की समर सेल में आपको किस फोन पर कितने रुपए तक की छूट मिल जाएगी।

Lava Agni 4 पर 4000 रुपए से ज्यादा की छूट
Lava Agni 4 इस सेल का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले करीब 26,999 रुपये थी, लेकिन Amazon Great Summer Sale में बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद इसे लगभग 22,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को करीब 4,250 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। यह फोन AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, 50MP सेल्फी कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स है।
Lava Blaze Duo 3 पर 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट
Lava Blaze Duo 3 फोन की शुरुआती कीमत करीब 18,999 रुपये थी, लेकिन Amazon Great Summer सेल ऑफर और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत लगभग 15,749 रुपये रह गई है। यानी यूजर्स को करीब 3,250 रुपये तक की बचत हो सकती है। Lava Blaze Duo 3 में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन की सबसे खास बात इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन है, जिसमें पीछे की तरफ एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलता है। फोन में 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर दिया गया है।
2. Lava Blaze Duo 3 5G (Imperial Gold, 6GB RAM, 128GB Storage) | MTK D7060 Processor | 6.67" FHD+ AMOLED Display | 50MP AI Camera with 2K Video Recording | Dual Screen AMOLED Display
Lava Bold N2
Lava Bold N2 बजट यूजर्स के लिए शानदार है, सेल के दौरान इस फोन को करीब 8,009 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इस मॉडल पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे कीमत और कम हो सकती है। Lava Bold N2 में 6.75 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Lava Bold 2 5G
AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स वाला Lava Bold 2 5G फोन Amazon Great Summer Sale में 12,749 रुपए का मिल रहा है। बैंक ऑफर्स जोड़ने पर यूजर्स हजारों रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Lava Play Ultra पर तगड़ी छूट
Lava Play Ultra को खासतौर पर गेमिंग और मल्टीटास्किंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट को 14,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। तो वहीं 8GB रैम वेरिएंट लगभग 15,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। Lava Play Ultra में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है और गेमिंग व मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


