Amazon Sale में AC खरीदने वालों की लगी लॉटरी, Samsung-LG-Voltas के AC पर मिल रही 54% तक की छूट; टूट पड़ रहे लोग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Amazon Great Summer Sale में स्प्लिट एसी पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में Samsung, LG, Voltas और दूसरे ब्रांड्स के 1.5 Ton AC पर 54% तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। जानिए कौनसे AC को आप सेल में कितने रुपए में खरीद सकते हैं।

AC

अगर आप नया AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अमेजन की ग्रेट समर सेल में आपको जबरदस्त डिस्काउंट पर एसी मिल जाएंगे। Amazon सेल में Samsung, LG, Voltas, जैसे कई बड़े ब्रांड्स के 1.5 Ton AC पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कुछ मॉडल्स पर 54 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इस सेल में बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। जिससे ग्राहक कम बजट में बेहतर और एनर्जी सेविंग AC खरीद सकते हैं। आइए डिटेल में आपको बताते हैं कि किस AC पर आपको कितने रुपए का डिस्काउंट मिलेगा और किस एसी के क्या फायदे हैं:

Hisense 1.5 Ton 3 star Inverter Split AC

कम बजट में नया 1.5 टन AC खरीदने वालों के लिए Hisense का यह मॉडल काफी आकर्षक माना जा रहा है। Hisense Inverter Split AC पर Amazon Sale में 32 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसका MRP 44,150 रुपए है, लेकिन अभी इसे सिर्फ 29,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह इस लिस्ट का सबसे किफायती AC माना जा रहा है। इसमें Inverter टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बिजली की बचत करने में मदद करती है। साथ ही यह 3 Star रेटिंग के साथ आता है और इसमें फास्ट कूलिंग, कम आवाज में काम करने वाला सिस्टम और स्टेबल परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Samsung 1.5 Ton 3 Star Bespoke AI Inverter Smart Split AC

Samsung का Bespoke AI Inverter Smart Split AC इस सेल का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मॉडल बन गया है क्योंकि इस पर पूरे 54 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है। Samsung AC का MRP 78,990 रुपए है, लेकिन Amazon Sale में इसे सिर्फ 36,490 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह 1.5 टन और 3 Star रेटिंग वाला स्मार्ट AC है, जिसमें AI आधारित कूलिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी, स्मार्ट कंट्रोल और बेहतर एयर सर्कुलेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

LG 1.5 Ton 3 Star Smart Inverter Split AC

LG के AC लंबे समय से भारतीय बाजार में काफी पसंद किए जाते हैं और Amazon Sale में कंपनी के इस मॉडल पर भी शानदार ऑफर मिल रहा है। LG AC का MRP 75,190 रुपए है, लेकिन फिलहाल इसे 37,490 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी इस पर करीब 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह 1.5 टन और 3 Star रेटिंग वाला AC है, जिसमें Smart Inverter Compressor दिया गया है। यह तकनीक बिजली की बचत करने के साथ-साथ तेज कूलिंग देने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें HD Filter, AI Convertible Cooling और Low Noise Operation जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Voltas 1.5 ton 3 star Inverter Split AC

Amazon Great Summer Sale में इस 1.5 टन Inverter Split AC पर 44 प्रतिशत तक की बड़ी छूट मिल रही है। इसका MRP 60,990 रुपए है, लेकिन फिलहाल इसे सिर्फ 33,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें Inverter Compressor टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है। इससे बिजली की खपत कम होती है और AC लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। गर्मियों में तेज कूलिंग के लिए इसमें हाई एम्बिएंट कूलिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ज्यादा तापमान में भी कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।