नए Galaxy A07 के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ Samsung का बेस्ट-सेलिंग प्रो-लेवल 50MP कैमरा फोन, अब खरीदें ₹8728 में

Jan 08, 2026 11:17 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गैलेक्सी A07 के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A06 5G पर भारी छूट मिल रहा है। अब अभी फोन को 9000 रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं है। जानें पूरी डील की डिटेल:

नए Galaxy A07 के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ Samsung का बेस्ट-सेलिंग प्रो-लेवल 50MP कैमरा फोन, अब खरीदें ₹8728 में

नया साल शुरू हो गया है और साल शुरू होते ही सैमसंग अपने नए बजट फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy A06 5G का सक्सेसर Samsung Galaxy A07 5G इसी महीने दस्तक देने वाला है। इस लॉन्च से पहले Samsung का एंट्री-लेवल बेस्ट सेलिंग 5G स्मार्टफोन Galaxy A06 5G फ्लिपकार्ट पर सस्ता हो गया है। यह फोन बैंक ऑफर्स के साथ 9000 रुपए से भी सस्ता हो गया है। आइये डिटेल में आपको बताते हैं Galaxy A06 5G पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स के बारे में:

Samsung Galaxy A06 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट

Samsung ने Galaxy A06 5G के बेस वेरिएंट को 10,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अभी यह फोन फ्लिपकार्ट पर 9,188 रुपए में बेचा जा रहा है। जिससे आपको पूरी 1311 रुपए की छूट मिल जाएगी। इसके साथ ही एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 450 रुपए की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी जिससे फोन की कीमत 8728 रुपए रह जाएगी।

Samsung Galaxy A06 5G की खास बातें

Samsung Galaxy A06 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी वजह से स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया ब्राउज़िंग और सामान्य उपयोग के दौरान फोन स्मूद अनुभव देता है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए पर्याप्त है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm फैब्रिकेशन पर आधारित है और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है, जिससे रोज़मर्रा के काम आसानी से किए जा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy A06 5G Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए चार साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है। इसके अलावा फोन में Samsung Knox Vault और Voice Focus जैसी सुरक्षा और कॉल-क्वालिटी से जुड़ी सुविधाएं भी शामिल हैं।

बैटरी के मामले में फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, इसी वजह से कंपनी ट्रैवल एडेप्टर पर अलग से डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अन्य फीचर्स में फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।

किन यूजर्स के लिए सही है Samsung Galaxy A06 5G?

Samsung Galaxy A06 5G उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए सही है, जो नई टेक्नोलॉजी अपनाना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। इसके अलावा, हल्की-फुल्की गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोज़मर्रा के काम जैसे कॉलिंग, मैसेजिंग और सोशल मीडिया के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प माना जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।