Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Big deal buy brightest display 50MP front camera 7000mAh battery phone at just 15999 rupees Realme Narzo 90 first sale
पहला मौका! कल से ₹15,999 में खरीदें सबसे चमकदार डिस्प्ले, 50MP फ्रंट-बैक कैमरा, 7000mAh बैटरी फोन

पहला मौका! कल से ₹15,999 में खरीदें सबसे चमकदार डिस्प्ले, 50MP फ्रंट-बैक कैमरा, 7000mAh बैटरी फोन

संक्षेप:

Realme नर्जो 90 5G फोन की पहली सेल कल से शुरू। फोन में 60W फास्ट चार्जिंग, ड्यूल 50MP कैमरा और ब्राइटेस्ट डिस्प्ले। यह फोन Amazon और Realme Store पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जानें कितने रुपए की मिलेगी छूट:

Dec 23, 2025 02:16 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Realme ने हाल ही में अपनी पॉपुलर Narzo सीरीज के तहत एक और मिड रेंज 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 90 5G लॉन्च कर दिया है। कल 24 नवंबर को पहली बार Realme Narzo 90 5G सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। पहली सेल में फोन पर शानदार छूट दी जा रही है। Narzo 90 5G सेल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की Titan बैटरी है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन इस्तेमाल करने की आज़ादी देती है। इसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो जाती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं।

Realme Narzo 90 5G की कीमत और फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स

भारत में Realme Narzo 90 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट 16,999 रुपए में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट 18,499 रुपए में लॉन्च किया गया है। पहली सेल में फोन को 1000 रुपए के कूपन डिस्काउंट के साथ 15,999 रुपए और 17,499 रुपए में बेचा जायेगा।

इसके साथ ही फोन पर बैंक छूट और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा जिससे कीमत और कम हो जाएगी।

Realme Narzo 90 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले और डिज़ाइन की बात करें तो Realme Narzo 90 5G में 6.8-इंच की बड़ी OLED/AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.79mm है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में स्लिम और प्रीमियम फील देता है।

कैमरा सेगमेंट में फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी के साथ-साथ सोशल मीडिया के लिए अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक कर सकता है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी, पोर्ट्रेट और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार आउटपुट देने का दावा करता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 SoC मिलने की चर्चा है, जो मिड-रेंज सेगमेंट का एक पावरफुल 5G प्रोसेसर माना जा रहा है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए सक्षम है। कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स को फास्ट और स्टेबल कनेक्शन मिलता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;